फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Every citizen the right to vote

मतदान देश के हर नागरिक का अधिकार

Sun, 19 Feb 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Every citizen the right to vote
election news lalitpur - फोटो : demo
सुदर्शन डिग्री कालेज से मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मतदान करना देश के हर नागरिक का मूल अधिकार है।      
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी हरिओम शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर व गुब्बारे छोड़कर रवाना किया। इससे पहले विद्यार्थियों ने मतदाताओं को जागरुक बनाने के लिए मतदान गीत, आह्वान गीत, संदेश गीत प्रस्तुत किए। डीआईओएस डा. रामू प्रसाद वर्मा ने कहा कि चुनाव जैसे गंभीर मुद्दे के प्रति जागरुक होने की जरूरत है। विद्यार्थी देश के भाग्य निर्माण में सहायक हो सकते हैं। उप जिलाधिकारी हरिओम शर्मा ने कहा कि कालेज में उपस्थित विद्यार्थियों में से कई विद्यार्थी चुनाव में मतदान करने के अधिकारी हो चुके हैं। जो मतदाता बन चुके हैं, उन्हें स्वविवेक पूर्वक व निर्भय होकर बिना किसी लालच व दबाव में न आकर मतदान करना चाहिए। जो विद्यार्थी मतदाता बनने वाले हैं, वह अपने गांव, मुहल्ले व परिवार में मतदान के प्रति जनचेतना फैला सकते हैं। बांसी इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य पर्वत सिंह साहू ने कहा कि जिस प्रकार एक मजबूत भवन के निर्माण में छोटी-छोटी ईट, रेत, कंकड़ का योगदान होता है, उसी प्रकार राष्ट्र के निर्माण में शिक्षित, अशिक्षित, अमीर-गरीब, छोटे-बड़े की भूमिका होती है। 
विज्ञापन

कालेज के प्राचार्य डा. केके सिंह ने तेइस फरवरी को अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। कालेज संस्थापक डा. आरएन यादव ने कहा कि लोकतंत्र जैसे महापर्व में रुचि लेते हुए सही जनप्रतिनिधि का चयन करें। इस मौके पर उप प्राचार्य डा. महेश कुमार झा, आरएस यादव, प्रो. रामसेवक चंद्राकर, विकास सोनी, रमाकांत सिंह, रामलाल रैकवार, अनुराग नरवरिया, प्रह्लाद नामदेव, संजू यादव, निरपत, उद्देत, पप्पू, जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रो. राजेंद्र गुप्ता एवं राजेश विक्रम ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed