{"_id":"6650f125c7055c417608c014","slug":"even-after-installation-of-transformer-water-did-not-reach-six-localities-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-115115-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद भी छह मोहल्लों में नहीं पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद भी छह मोहल्लों में नहीं पहुंचा पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में चरमराई पेयजल व्यवस्था तीसरे दिन भी पटरी पर नहीं आ सकी। शुक्रवार को नलों में कहीं 20 तो कहीं दस मिनट तक पानी की सप्लाई हुई, इससे लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल सका। आधा दर्जन मोहल्लों में पानी न पहुंचने पर वहां टैंकर से पानी की आपूर्ति की गई, इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार रात लगभग दस बजे डोंडाघाट में ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था। जल संस्थान के अधिकारियों ने विद्युत विभाग को सूचना दी, लेकिन ट्रांसफॉर्मर रात में ठीक नहीं हो सका। इससे पंप हाउस की मोटरें नहीं चल सकीं। सीडब्ल्यूआर (स्वच्छ जलाशय) प्लांट से पानी टंकियों में नहीं भरा जा सका था। शहर के अपर व लोअर दोनों जोन की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह मोबाइल ट्रांसफॉर्मर रखा गया था, इसके बाद पंप हाउस की मोटरें चालू हुईं और दोपहर से टंकियों को भरना शुरू किया गया। लेकिन, शुक्रवार को पर्याप्त मात्रा में टंकियां नहीं भरीं जा सकीं। सुबह लोगों ने पानी आने का इंतजार किया। सुबह नल खोले, लेकिन सीमित मात्रा में ही पानी आया। कहीं 20 तो कहीं मात्र दस मिनट तक पानी आया। कुछ जगहों पर बूंद तक नहीं आई। केवल टंकी के पास वाले क्षेत्रों में ही लोग पर्याप्त पानी भर सके। नलों से पानी बंद होने के बाद लोग दूर लगे हैंडपंपों से पानी भरने लगे। कई ने टैंकरों का इंतजार किया। टैंकर आते ही भीड़ लग गई। बड़ों से लेकर बच्चे तक पानी भरने में जुटे रहे।
-- -
टैंकरों से उपलब्ध कराया पानी
वाटरबॉक्स की मोटर खराब होने से शुक्रवार को टैंकर नहीं चल पाए थे। शनिवार को मोटर ठीक होने के बाद सुबह से ही टैंकरों से पेयजल आपूर्ति से वंचित क्षेत्र में पानी उपलब्ध कराया गया। इससे शहर के मोहल्ला रैदासपुरा, विष्णुपुरा, नेहरूनगर, श्रद्धानंदपुरा, बड़ापुरा व बजरिया क्षेत्र के बाशिंदों को राहत मिली।