फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Even after five months, no clue was found about the missing businessman.

Lalitpur News: पांच माह बीतने के बाद भी लापता व्यापारी का नहीं मिला सुराग

Thu, 01 Aug 2024 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Even after five months, no clue was found about the missing businessman.
- सात फरवरी को रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे होटल व्यापारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पांच माह से अधिक समय से लापता होटल व्यापारी को पुलिस खोजने में सफल नहीं हुई। बुधवार को परिजन अपर जिलाधिकारी से मिले और व्यापारी को तलाश करने की मांग की।
व्यापारी संजीव जैन सात फरवरी को अपने घर से बिना बताए निकल गए थे और उसके बाद वापस लौटकर नहीं आए। परिजनों ने काफी खोजबीन की थी। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस से शिकायत की तो पहले पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और इसके बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने लापता व्यापारी को सकुशल खोजने के लिए पुलिस टीम बनाकर आदेश निर्देश दिए थे। कुछ दिनों तक तो पुलिस ने संजीव जैन को खोजने का प्रयास किया। लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरा पुलिस का जोश ठंडा पड़ गया। अब आलम यह है कि यह केस पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इधर पुलिस द्वारा इस मामले में कोताही बरतने और खोजबीन का प्रयास न करने पर बुधवार को व्यापारी के भाई सतीश जैन ने अन्य परिजनों संग मिलकर अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने संजीव जैन के लापता हुए 5 माह 21 दिन गुजर जाने के बाद कोई पता न होने पर खोजबीन करने की मांग की। इस संबंध में सतीश जैन ने एक प्रार्थना पत्र भी एडीएम को दिया।
विज्ञापन

------
हाथ आए सुराग से भी रहे बेसुराग
पुलिस ने शुरुआती जांच पड़ताल करते हुए जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में व्यापारी संजीव जैन नजर आने की बात कही थी। बावजूद इसके पुलिस उक्त सुराग से व्यापारी को नहीं खोज पाई और अभी भी बेसुराग बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
व्यापारी के लापता होने को लेकर कोतवाली में पूर्व में ही मुकदमा दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक द्वारा विवेचना की जा रही है। व्यापारी को खोजने के लिए पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही व्यापारी को तलाश कर लिया जाएगा।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed