फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Even after a year, the development block's complaint has not taken concrete form.

Lalitpur News: एक वर्ष बाद भी विकास खंड नाराहट नहीं ले पाया है मूर्त रूप

Wed, 13 Dec 2023 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Even after a year, the development block's complaint has not taken concrete form.
उपमुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी अभी तक शासनस्तर से नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य की घोषणा के बाद भी विकास खंड नाराहट मूर्त रूप नहीं ले पाया है। विगत वर्ष अक्टूबर माह में जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कस्बा नाराहट में जनसभा के दौरान उन्होंने नाराहट को नए विकास खंड बनाने की घोषणा की थी। उपमुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ग्राम्य विकास विभाग व पंचायती राज विभाग की संयुक्त टीम ने नक्शा तैयार कर शासन को भेज दिया, लेकिन अभी तक इस संबंध शासनस्तर से काई अन्य कार्रवाई नहीं की है।
कस्बा नाराहट को तहसील दर्जा प्राप्त करने के लिए वहां के लोगों ने लंबा आंदोलन किया, लेकिन नाराहट के बाद पाली व मड़ावरा जनपद में दो नई तहसील सृजित हुई, लेकिन नाराहट को तहसील का दर्जा नहीं मिल पाया। 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी सभा के दौरान उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने नाराहट को कस्बा दर्जा देने का आश्वासन देते हुए, भाजपा को वोट देने की अपील की। इसके बाद उनका आगमन अक्टूबर माह में एक कार्यक्रम में हुआ, जहां पर उन्होंने अपना वादा निभाते हुए, नाराहट को विकास खंड को दर्जा देने की घोषणा कर दी। इसके बाद पंचायती राज व ग्राम्य विकास विभाग ने 44 ग्राम पंचायतों को शामिल करते हुए, विकास खंड का नक्शा तैयार शासन को भेज दिया। लेकिन अभी तक शासन से विकास खंड सृजन को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन

----------------
विकास खंड मुख्यालय कार्यालय निर्माण को भूमि भी हो चुकी है चिहिंत
गौना से नाराहट की ओर जाने सड़क पर पांच एकड़ भूमि चिहिंत की गई है। ग्राम सभा की इस भूमि पर कुछ आपत्ति आईं थी, इसकी रिपोर्ट तहसील पाली से मांगी गई है। जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रकार भी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई हैं। अब सिर्फ शासन से आदेश आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
27 दिसंबर को है उपमुख्यमंत्री का संभावित दौरा
आगामी 27 दिसबंर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा संभावना जताई जा रही है। संभावित दौरे को लेकर कस्बा नाराहट के लोग एक बार फिर उन्हें अपना वादा याद दिलाने की तैयारी कर रहे हैं।

------------------
विकास खंड मुख्यालय कार्यालय के लिए भूमि मांगी गई थी, भूमि को चिहिंत कर लिया गया है। इसमें आपत्ति मांगी गई थी, इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed