फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   eve teasing, two booked

गांव में निकली तीन किशोरियों के साथ छेड़छाड़ में दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 30 Jun 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
eve teasing, two booked
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत एक गांव में घर से टहलने निकलीं तीन बालिकाओं के साथ छेड़खानी करने और विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट करने के मामले में जाखलौन पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना जाखलौन के अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने जाखलौन पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 जून को दोपहर 12 बजे उसकी 11 वर्षीय पुत्री, 12 वर्षीय भतीजी व नातिन घर से बाहर गांव में जामुन के पेड़ के नीचे गई थीं। उसी दौरान ग्राम पटौराखुर्द निवासी पार सिंह लोधी पास के ही गांव गंगारी निवासी मनोज ठाकुर के साथ आया और वह लोग तीनों बालिकाओं के साथ छेड़खानी करने लगे, जब उन्होंने मना किया तो वह गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। थाना जाखलौन पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed