फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   eve teasing protest, uncle beaten

छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर चाचा की दंबगो ने पीटा

Sat, 11 Sep 2021 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
eve teasing protest, uncle beaten
fight.jpg - फोटो : fight.jpg
महरौनी। कस्बे के एक मुहल्ले में रहने वाली छात्राओं को कोचिंग पढ़ने जाते समय परेशान करने वाले युवक और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इन लोगों ने छेड़छाड़ का विरोध करने वाले एक छात्रा के चाचा के साथ मारपीट कर चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एक मुहल्ले में एक युवक छात्राओं को परेशान कर रहा था। इससे छात्राएं दहशत में थीं। कस्बा निवासी एक युवक ने पुुुलिस को दी तहरीर में बताया है कि भतीजी और उसकी सहेली दोनों एक साथ कोचिंग पढ़ने के लिए जाती हैं। आरोप है कि विगत पांच दिनों से दीपू जोशी उन पर अश्लील टिप्पणी करता है। बुधवार को जब दोनों बच्चियां कोचिंग के लिए जा रही थीं कभी आरोपी ने दोनों के साथ भद्दी टिप्पणी की और घर तक उनका पीछा किया। बृहस्पतिवार को वह खुद बच्चियों को कोचिंग लेकर पहुंचा तो आरोपी पीछा करते हुए फिर से घर पर आ गया और गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसने अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि उसके करीब 15 साथियों ने लाठी डंडे से उन पर हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर मुहल्ले के लोग आ गए और उन लोगों को रोका। मारपीट में चार लोगों को चोटें भी आई हैं। थाना इंचार्ज ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दीपू जोशी, अनिल, चेतु, मन्नू जोशी, नन्नजू व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed