फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   eve teasing, eyes damage blame

महिला से छेड़छाड़ कर गर्म चाकू से आंखों की पलकें जलाने का आरोप

Tue, 27 Jul 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
eve teasing, eyes damage blame
rape graphic.jpg - फोटो : rape graphic.jpg
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सब्जी बेचकर लौट रही महिला से छेड़छाड़ करते हुए गर्म चाकू से उसकी पलकें जलाने का आरोप लगाया गया है। महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना बार क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने थाना बार पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते 21 जुलाई को वह ग्राम बार में सब्जी बेचकर लौट रही थी। देर शाम को घर लौटते समय रास्ते में दो लड़के मिल गए और वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे और सब्जी बेचने और पहले से उसके पास रखे कुल करीब पांच हजार रुपये उक्त दोनों युवकों ने छीन लिए। इसके बाद वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे, जब उसने विरोध किया तो उन्होंने लाइटर से चाकू गर्म करके उसके दोनों आंखों की पलकों को जला दिया, जिससे उसकी दोनों पलकें जल गईं और वह रात भर वहीं पड़ी रही। सुबह जब कुछ बच्चे शौच को गए तो उन्होंने देखा और उसके परिवार वालों को बताया। तब वह थाने पहुंची और शिकायत की, जिसके बाद पुलिस कर्मी उसे जिला अस्पताल उपचार को लेकर गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाना बार पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष बार अंजनी कुमार सिंह ने बताया है कि महिला की तरफ से गांव के ही दो युवकों पर आंखों की पलकें जलाने क ा आरोप लगाया गया था, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। महिला को बार अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे जिला चिकित्सालय में पुलिस द्वारा ही भर्ती कराया गया है। गांव में जांच के दौरान पता चला के उक्त दोनों आरोपी युवक एक सप्ताह से गांव में नहीं है और उक्त महिला के पति ने ही उसके साथ मारपीट करते हुए आंखों पर गर्म चीज से जलाया था और वह महिला उसकी पत्नी है। इस मामले में मुकदमा लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed