{"_id":"4e23b0836520a145b1dbce5b85ca1d0f","slug":"essay-and-painting-competition-winners-rewarded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर (ब्यूरो)। महिला कल्याण विभाग द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) नेहरू नगर और राजकीय बाल गृह (बालक) दैलवारा में बाल दिवस पर गायन वादन, निबंध, चित्रकला और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार और चयन समिति द्वारा प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर विजयी रहे बच्चों को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार एवं दो हजार रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
जिलाधिकारी ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, गरम व सादा वस्त्रों का वितरण किया। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, राजकीय बाल गृह अधीक्षक संजय कुमार सोनी, राजकीय संप्रेक्षण गृह प्रभारी सहायक अधीक्षक दीनानाथ, बाल कल्याण समिति के सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के पंकज कुमार, विनीत कुमार, रुपेश शर्मा, रमाकांत नगाइच, प्रविज्ञ जैन मौजूद रहे।