फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   encrouchment in city, road jam

शहर में बाजारों में पसरा अतिक्रमण, पैदल चलना भी मुश्किल

Wed, 27 Oct 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
encrouchment in city, road jam
कटरा बाजार में चूड़ी लाइन में बीच में खड़ी बाइक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के बाजार की गलियां व मुख्य सड़क तक अतिक्रमण की चपेट में बने हुए हैं। इससे वाहन सवार व पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

सड़कों से लेकर गलियों तक में अतिक्रमण होने से यातायात व्यवस्था चौपट हो रही है। दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रहे हैं, इससे गलियां पहले ही संकरी हो गई हैं। अब दुकानों पर आने वाले ग्राहक भी अपने दो पहिया वाहनों को रास्ते में ही खड़ा कर रहे हैं। इससे वाहन की निकासी करना तो दूर पैदल चलने में भी दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा सड़क किनारे फुटपाथ ही अतिक्रमण के दायरे में हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं। ऐसी ही स्थिति शहर के मुख्य बाजार व सड़कों की बनी हुई है।
विज्ञापन

कटरा बाजार का रास्ता
शहर में शनिचरा चौराहे से कटरा बाजार मार्ग अतिक्रमण की चपेट से बाहर नहीं निकल पा रहा है। यहां पर दुकानदार दुकानों को बाहर सजा लेते हैं और अपने वालों को दुकानों के सामने बीच रास्ते में रख लेते हैं। वहीं, ग्राहक भी अपने दो पहिया वाहन लगा देते हैं। इससे बाइकों की निकासी ठप हो जाती है। कई बाइक सवारों को आधा-आधा घंटे तक खड़ा रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटाघर के पास सड़क पर पसरा अतिक्रमण
शहर में गली मोहल्ला ही नहीं ह्रदय स्थली कहा जाने वाला स्थान घंटाघर के आसपास भी अतिक्रमण पसरा हुआ है। यहां पर कई बार जाम जैसे हालात बन जाते हैं। सदर चौकी के बाद भी अतिक्रमण लगाने से अतिक्रमणकारी चूक नहीं रहे हैं। लोगों केे निकासी में अधिक समय बर्बाद करना पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदार चेत नहीं रहे हैं।
जिला अस्पताल के बगल में फुटपाथ पर लगीं दुकानें
सड़क किनारे बीते माह पूर्व नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाया। जिससे अस्पताल आने वाले और सड़क से गुजरने वाले वाहन बिना जाम के यात्रा कर सकें। लेकिन कुछ ही माह में हालात जस के तस बन गए हैं। कई बार एंबुलेंस तक अतिक्रमण की चपेट में आ जाती हैं। यहां पर कई दुकानदारों के वाहनों सड़क किनारे खड़े रहे हैं, इससे ओवरटेक मुश्किल हो जाता है।

अभिलाषा पेट्रोल पंप से बस स्टैंड मार्ग
शहर में अभिलाषा पेट्रोल से घुसयाना स्थित बस स्टैंड मार्ग अधिक महत्वपूर्ण है। यहां से प्रतिदिन लगभग डेढ़ से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। इस मार्ग में सड़क के दोनों ओर बढ़ती दुकानों से बसों के ओवरटेक करने में परेशानी होती है। कई बार तो लंबे समय के लिए रास्ता तक जाम हो जाता है। इसके बाद भी हालातों में सुधार नहीं हो रहा है।

जिला अस्पताल के बाहर सड़क किनारे लगी दुकानें

जिला अस्पताल के बाहर सड़क किनारे लगी दुकानें- फोटो : LALITPUR

पेट्रोल पंप के सामने लगी दुकानें

पेट्रोल पंप के सामने लगी दुकानें- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed