फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   encrochment will be removed

नवीन गल्ला मंडी परिसर से हटाया जाएगा अतिक्रमण

Mon, 03 Feb 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
encrochment will be removed
ललितपुर। नवीन गल्ला मंडी में अतिक्रमण हटाने के मामले में व्यापारी और मंडी प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। जहां व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का नोटिस जारी किया गया है, वहीं व्यापारी विधायक को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण नहीं हटने की आस लगाए हैं।
विज्ञापन

किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए शासन द्वारा नवीन गल्ला मंडी स्थापित की गई है, जिसमें व्यापारियों को सुविधा के लिए दुकानों का निर्माण कराया गया है। शेष व्यापारियों को भूखंड उपलब्ध कराए गए हैं, जिस पर वह भवन बनाकर दुकानें संचालित कर रहे हैं। किसानों को सुविधा के लिए वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थान व विश्राम करने के लिए विश्राम गृह बनाए गए हैं। वर्तमान में गल्ला मंडी में तीन सौ व्यापारियों को दुकानों का आवंटन है। 125 व्यापारियों को मंडी प्रशासन द्वारा भूखंड आवंटित किए गए हैं, जिस पर वह दुकानें बनाकर व्यापार कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते कुछ भूखंड स्वामी व्यापारियों ने दुकानों के आगे टीन शेड स्थापित कर लिएं हैं, तो कुछ ने पक्का निर्माण कर लिया है। मंडी परिसर में अवैध खोखे भी रखे हैं, स्थिति यह है कि मंडी अतिक्रमण की चपेट में आ गई है। इससे सीजन के समय अधिक आवक होने से आवाजाही में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, वाहनों को खड़ा करने में परेशानी हो रही है। किसान ट्रैक्टर लेकर क्या मोटरसाइकिल से भी नहीं निकल पाते हैं। किसानों की उपज रखने को बने नीलामी चबूतरों पर भी व्यापारियों द्वारा माल रख दिया जाता है। इससे किसानों को अपनी उपज रखने में परेशानी होती है। किसान उपज को सड़क पर ही डाल कर बेचने को मजबूर हैं। स्थिति यह है सुलभ कॉम्पलेक्सों को खोला तक नहीं जा रहा है, जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते किसान परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर नवीन गल्ला मंडी में अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। यदि व्यापारी खुद ही अपने अतिक्रमण को नहीं हटाते हैं तो सख्ती से हटाया जाएगा।
- सीपी तिवारी, डीडीए कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed