फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Emergency staff had disappeared

इमरजेंसी से गायब मिला स्टाफ

Sat, 21 May 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Emergency staff had disappeared
cmo cheking, lalitpur news - फोटो : amar ujala
ललितपुर। जनपद में सरकारी अस्पतालों का क्या हाल है, यह शनिवार को सीएमओ के औचक निरीक्षण में सामने आ गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट के निरीक्षण में इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ गायब मिला। इस पर गायब स्टाफ से स्पष्टीकरण तलब किया गया और स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह सीएमओ डा. प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ गायब मिला। निरीक्षण के दौरान सीएमओ को अस्पताल में गंदगी का अंबार मिला, जिसे देखकर उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी से नाराजी व्यक्त की और परिसर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। सीएमओ ने सबसे पहले इमरजेंसी सेवाओं का हाल जाना।
विज्ञापन


इमरजेंसी में डा. सूरज सिंह, डा. निधि दीक्षित, एएनएम अमणी अम्मा व नेत्र सहायक डा. श्यामवीर सिंह अनुपस्थित मिले। इसके बाद सीएमओ ने एनआरसी का निरीक्षण किया। एनआरसी में छह बच्चे भर्ती मिले, जिनके रिकार्ड को चेक करने पर उनके स्वास्थ्य व वजन में सुधार मिला। बच्चों को जरूरी आहार उपलब्ध कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसव वार्ड में निरीक्षण के दौरान 15 महिलाएं भर्ती मिलीं। भर्ती महिलाओं से स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन, बाहर से दवाओं के बारे में जानकारी ली गई, इस दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली।


इस दौरान सीएचसी में पानी की किल्लत के बारे में बताया गया, जिसका उन्होंने जल्द समाजधान करने को कहा। इसके अलावा अस्पताल परिसर में सफाई बनाए रखने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed