{"_id":"6903c8d5d0ebe108d70bb1b1","slug":"eleven-pm-shri-schools-will-be-illuminated-led-bulbs-and-tube-lights-will-be-installed-in-the-classrooms-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-145226-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ग्यारह पीएमश्री विद्यालय होंगे रोशन, कक्षाओं में लगेंगे एलईडी बल्ब और ट्यूब लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ग्यारह पीएमश्री विद्यालय होंगे रोशन, कक्षाओं में लगेंगे एलईडी बल्ब और ट्यूब लाइट
विज्ञापन
- मरम्मत के साथ कराई जाएगी साफ-सफाई, शासन से 15.11 लाख रुपये का बजट हुआ जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान बच्चों को रोशनी की समस्या न हो, इसके लिए जनपद के विभिन्न ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्यारह पीएमश्री विद्यालय रोशन होंगे। इनकी कक्षाओं में उच्च गुणवत्ता के एलईडी बल्ब और ट्यूब लाइट लगाई जाएंगी। इसके साथ लघु मरम्मत के साथ साथ साफ-सफाई की जाएगी। शासन ने इसके लिए जनपद को 15.11 लाख रुपये का बजट जारी किया है।
बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने के लिए जनपद के 11 परिषदीय विद्यालयों को पीएमश्री विद्यालय चयनित किया गया है। इन चयनित किए गए विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अन्य विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके साथ इनको कांवेंट विद्यालयों की तरह विकसित करने प्रयास किया जा रहा है। इसीक्रम में पीएमश्री विद्यालयों में कहीं अंधेरा न रहे, इसके लिए यहां पर एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। उच्च गुणवत्ता की एलईडी लाइट लगाने के लिए शासन ने 22 हजार रुपये का बजट जारी किया है। प्रति विद्यालय दो हजार रुपये की एलईडी लाइन इन ग्यारह विद्यालयों में लगाई जाएगी। इसके साथ प्रति विद्यालय 122880 रुपया लघु मरम्मत कार्य कराने के लिए भेजे गए हैं। इस प्रकार से इन ग्यारह पीएमश्री विद्यालयों के लिए कुल 1351680 रुपये भेजे गए हैं। इसके साथ 137500 प्रति विद्यालय को साफ सफाई के लिए जारी हुआ। इस प्रकार से जनपद के इन सभी 11 पीएमश्री विद्यालयों के लिए एलईडी लाइट, लघु मरम्मत और साफ सफाई के लिए शासन ने कुल 15,11180 रुपया का बजट जारी किया है। बजट जारी होने के बाद बीएसए की ओर से इन सभी पीएमश्री विद्यालयों के एसएमसी खाते में बजट भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पीएमश्री स्कूलों में एलईडी लाइट लगने से बच्चों को कांवेंट स्कूलों की तरह माहौल मिलेगा।
इन पीएमश्री विद्यालयों के लिए जारी हुई बजट की धनराशि
ब्लॉक बार का पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय डंगराना, ब्लॉक बिरधा के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय जीरोन व पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बालाबेहट शामिल है। ब्लॉक मड़ावरा का पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बम्हौरीकलां, पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय झरावटा है। ब्लॉक जखौरा के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय मैनवारा, पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय झरावटा है। ब्लॉक तालबेहट के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कंधारीकलां, पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय बम्हौरीसर शामिल है। ब्लॉक महरौनी में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय डाेंगराखुर्द और पीएमश्री कंपोेजिट विद्यालय पड़वां हैं।
विज्ञापन
-- -- -
ग्यारह पीएमश्री विद्यालयों के लिए शासन की ओर से 15.11 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। इस धनराशि से विद्यालयों में उच्च गुणवत्ता की एलईडी लाइट, लघु मरम्मत और साफ सफाई कराई जाएगी। धनराशि को विद्यालयों के खातों में भेजने की तैयारी की जा रही है।
रणवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी