फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity system will soon be repaired in Naveen Mandi

Lalitpur News: नवीन मंडी में जल्द दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था

Wed, 28 Aug 2024 04:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity system will soon be repaired in Naveen Mandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नवीन गल्ला मंडी में जल्द ही विद्युत व्यवस्था दुरुस्त होगी। अभी कई खंभों के तार झूल रहे हैं, तो केबल खराब पड़ी हुई है। कई खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइट भी खराब है। मंडी प्रशासन ने विद्युतीकरण के लिए मुख्यालय प्रस्ताव भेज दिया है।
यहां की नवीन गल्ला मंडी प्रदेश की नामचीन मंडी में शुमार है। जनपद के साथ ही मध्यप्रदेश के जिला सागर, टीकमगढ़, अशोकनगर समेत आदि के किसान उपज बेचने आते हैं। आंकड़ों के अनुसार प्रत्येक माह दो करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। इसके बाद भी मंडी में किसान अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। रात में किसानों को आवाजाही में समस्या होती है। तार भी कई जगह झूल रहे हैं। अब मंडी प्रशासन ने परिसर में खंभा पर लाइटें समेत तारों की मरम्मत कराकर विद्युतीकरण कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंडी प्रशासन ने प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था। इसके बाद विद्युत विभाग ने सर्वे किया। अब इसका एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। एस्टीमेट को मुख्यालय से स्वीकृति मिलने पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नवीन गल्ला मंडी परिसर में कई खंभों पर लाइटें खराब हैं। खंभों और तारों की जरूरत है। प्रस्ताव भेजा गया था। विद्युत विभाग ने एस्टीमेट के लिए सर्वे कर लिया है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
- सतेंद्र सिंह, प्रभारी सचिव, गल्ला मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed