फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity supply collapses in Balabehat, crop crisis due to lack of irrigation

Lalitpur News: बालाबेहट में बिजली आपूर्ति ध्वस्त, सिंचाई न होने से फसलों पर बना संकट

Thu, 12 Dec 2024 12:20 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply collapses in Balabehat, crop crisis due to lack of irrigation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली-बालाबेहट। तहसील अंतर्गत बालाबेहट क्षेत्र में बिजली कटौती से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। 24 घंटे के सापेक्ष महज चार से पांच घंटे ही आपूर्ति हो रही है। किसानों ने सिंचाई के लिए बिजली विभाग से नलकूप का अस्थाई कनेक्शन लिया था। किसानों का कहना है कि बिजली आपूर्ति न होने से सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। फसल सूखने का भी डर बना हुआ है।

जिले में किसानों ने फसलों की सिंचाई के लिए विद्युत विभाग से नलकूप का अस्थाई कनेक्शन लिया है, लेकिन सुचारू रूप से आपूर्ति न होने से सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने बताया कि 24 घंटे के सापेक्ष महज चार से पांच घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। इतना ही नहीं बिजली आपूर्ति का भी कोई समय निश्चित नहीं है। ऐसे में दिन-रात बिजली के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों ने रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की मांग की है। बताया कि सुचारु रूप से बिजली न मिलने से मटर, चना, मसूर आदि फसलों की सिंचाई का समय निकला जा रहा है। अब फसलों के खराब होने की भी चिंता सता रही है।
विज्ञापन

---
ठीक से बिजली आपूर्ति न होने से फसलों के सूखकर नष्ट होने की चिंता सता रही है। आपूर्ति को दुरुस्त कराया जाए।- चतरे
---
बिजली के अभाव में किसानों को समस्या हो गई है। कनेक्शन लेने के बाद भी आपूर्ति रोस्टर के अनुसार नहीं की जा रही है।- जगदीश सेन
---
24 घंटे में महज चार से पांच घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। ऐसे में आपूर्ति व्यवस्था को सुधारा जाए।- रतन
00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed