फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity power

आज से मिलेगी चौबीस घंटे बिजली

Thu, 16 Jun 2016 01:09 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 16 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
electricity power
power plant, lalitpur news - फोटो : demo pic
ललितपुर। चार दिन पूर्व बजाज पावर प्लांट में आई खराबी बुधवार की शाम को दुरुस्त कर ली गई। अब जिलेवासियों को पनकी कंट्रोल के रोस्टर के मुताबिक एक बार फिर 24 घंटे बिजली मिल सकेगी। बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण जनपद वासियों, खासतौर से रोजेदारों को परेशान होना पड़ रहा था।
विज्ञापन


पनकी कंट्रोल ने जनपद में बजाज पावर प्लांट से बिजली मिलने पर 24 घंटे बिजली देने के आदेश दिए थे। बजाज पावर प्लांट से जिले को भरपूर बिजली दी जा रही थी। इससे जनपदवासी काफी खुश थे, लेकिन 12 जून को आई आंधी के कारण भरपूर बिजली सप्लाई को फिर से ग्रहण लग गया और उसी दिन बजाज पावर प्लांट की उत्पादन मशीन के वाल्व में लीकेज हो गया, इस कारण जिले की बिजली ठप हो गई थी।
विज्ञापन


हालांकि, बाद में पारीछा थर्मल प्लांट से बिजली आपूर्ति दी जाने लगी, लेकिन उसी दिन शाम को करीब सवा तीन बजे पारीछा से आने वाले सर्किट फेल हो गए थे, जिससे रेलवे को भी रोंड़ा से एक घंटे चार मिनट तक आपूर्ति नहीं दी जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसमिशन विभाग द्वारा  शीघ्रता दिखाते हुए आपूर्ति सुुचारु तो कर दी, लेकिन तेज आंधी के कारण जनपद में अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली खंभों के  टूटने से विद्युत लाइनों को काफी नुकसान हुआ था, इस कारण अब तक पूरे  जिले में गड़बड़ाई बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हो सकी है।

उस दिन बाद से रोंड़ा में बीस एमवीए के ट्रांसफार्मर पर आए दिन ओवरलोड की स्थिति बन जा रही है, जिसके कारण सब स्टेशनों में स्थापित विभिन्न फीडरों पर भरपूर लोड नहीं लेने के आदेश जारी कर दिए गए, जिससे फीडरों को कई बार या फिर पीक आवर में अल्टरेनट बिजली आपूर्ति करनी पड़ रही थी।


साथ ही यदि कहीं कोई ट्रांसफार्मर या हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट आ जाता, तो रोस्टर व ओवरलोड के बाद अतिरिक्त कटौती की जा रही थी।
बजाज पावर प्लांट में मशीनों के दुरुस्तीकरण का कार्य बुधवार को पूरा होने पर उत्पादन शुरू हो गया है और रोंड़ा हाइडिल के 132 केवीए सब स्टेशन से बुुुधवार की शाम 6.24 बजे से जिले को आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed