फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity meter crisiss

तीन कर्मियों के सहारे पूरे जनपद की मीटर व्यवस्था

Thu, 22 Dec 2016 12:32 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 22 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
electricity meter crisiss
ब‌िजली मीटर - फोटो : demo pic
पूरे जनपद के विद्युत मीटरों की व्यवस्था मीटर विभाग में तैनात तीन कर्मियों के भरोसे चल रही है। चारों उपखंड कार्यालयों के लिए मीटर विभाग में मात्र तीन जेेई और तीन कर्मचारी काम कर रहे हैं। विभिन्न श्रेणी के कनेक्शनों पर मीटर लगाने के लिए स्टाफ की कमी के चलते मीटर लगाने का कार्य की गति काफी धीमी हो गई है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग द्वारा जनपद में विद्युत कार्यों के संचालन के लिए चार उपखंड कार्यालय व एक खंडीय कार्यालय बनाया गया है, जिसके अंतर्गत 14 विद्युत सब स्टेशनों का संचालन किया जा रहा है। जनपद में चारों उपखंड कार्यालयों के तहत उपभोक्ताओं को विभिन्न श्रेणी के करीब 70 हजार विद्युत कनेक्शन जारी किए गए हैं। जनपद में स्थित सभी विद्युत सब स्टेशनों व विभिन्न श्रेणी के जारी कनेक्शनों के खराब मीटरों को बदलने, खराब मीटरों की जांच करने, कनेक्शनों पर मीटर नहीं होने पर नए मीटरों को लगाने, मीटरों की सीलिंग फीडिंग करने का कार्य मीटर विभाग की जिम्मेदारी होता है। अवर अभियंताओं की रिपोर्ट के बाद उक्त कार्य मीटर विभाग में तैनात कर्मियों द्वारा किया जाता है। पूर्व में उत्तर प्रदेेश पावर कार्पोरेशन द्वारा जनपद में मीटर बदलने का कार्य प्राइवेट ऐजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा था, लेकिन अब कार्पोरेशन द्वारा उक्त प्रक्रिया के तहत नए टेंडर नहीं होने से पूरे जनपद के विद्युत मीटरों की व्यवस्था मीटर विभाग पर आ गई है।
विज्ञापन


मीटर विभाग में चारों उपखंड कार्यालय के लिए मात्र तीन कर्मियों से विद्युत मीटर बदलने, सीलिंग फीड करने, रिपोर्ट लगाने आदि का कार्य लिया जा रहा है। हालांकि यहां एक कर्मी कार्यालय में मीटरों की देखभाल व मीटरों की रिपोर्ट तैयार करने के लिए तैनात किया गया है। जबकि बाकी अन्य स्टाफ क्षेत्र में मीटरों को लगाने व अन्य मॉनीटरिंग का कार्य करता है। जबकि हर उपखंड कार्यालय के अंतर्गत यहां एक टीजीटू कर्मी व दो कार्यालय सहायक की तैनाती होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में स्थिति यह है कि मीटर विभाग में अवर अभियंता की संख्या तो तीन हो गई है। लेकिन अन्य स्टाफ की कमी होने के चलते अब मीटर स्थापना, मीटर सीलिंग, सब स्टेशनों की मीटरों की स्थिति का आंकलन आदि कार्य प्रभावित हो गए हैं। विभागीय जानकारों के अनुसार मीटर विभाग में हर उपखंड कार्यालय के अंतर्गत एक-एक अवर अभियंता और कम से कम एक-एक प्रशिक्षित कर्मी व तीन-तीन सहायक कर्मियों की तैनाती आवश्यक है। वर्तमान में पूरे जनपद में करीब पांच हजार विद्युत मीटर लगाया जाना बाकी रह गया है, लेकिन स्टाफ की कमी के चलते मीटरों की स्थापना व मीटरिंग का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटर विभाग स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। टीजीटू पद पर नई भर्तियां हो रही है, जनपद में नई नियुक्तियों पर आने वालों कर्मियों को मीटर विभाग में नियुक्त किया जाएगा।


                                                                    इं गौरव कुमार अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed