{"_id":"622a51ab447fc963667d09db","slug":"electricity-is-going-off-in-district-hospital-x-ray-can-not-be-done-ct-scan-lalitpur-news-jhs216502750","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में गुल रही बिजली, एक्सरे हो सके न सीटी स्कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में गुल रही बिजली, एक्सरे हो सके न सीटी स्कैन
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में बिजली गुल रहने से पैथोलॉजी और ओपीडी के साथ अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं। इससे कई मरीज बिना इलाज कराए लौट गए। कई मरीजों को जांच के लिए बाहर जाना पड़ा। दोपहर बाद बिजली ठीक हुई तो कुछ ही मरीजों की जांच हो सकी।
शहर में बुधवार रात में तेज हवा चलने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पूरी रात में बिजली की आंख मिचौली जारी रही। कहीं फॉल्ट तो कहीं तार टूट गए। इससे पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। जिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित होने से स्वास्थ्य सेवाएं तक प्रभावित हो गईं। जनरेटर से अस्पताल में प्रकाश की व्यवस्था की गई। सुबह जब ओपीडी सेवाएं शुरू होने का समय हुआ तो प्रकाश की सुविधा रही। वहीं कई बार जनरेटर से भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इससे बार-बार अंधेरा हो रहा था। ऐसे में कुछ चिकित्सकों ने अंधेरे में ही उपचार किया।
वहीं बिजली गुल होने से अस्पताल की पैथोलॉजी सेवाएं प्रभावित हो गईं। यहां पर सीटी स्कैन की जांच सुविधा पूरी तरह से ठप रही। जबकि प्रतिदिन लगभग 20-25 सीटी स्कैन होते थे, लेकिन बिजली गुल होने से आधे से अधिक मरीज बिना सीटी स्कैन के वापस हो गए। वहीं एक्सरे जांच भी पूरी तरह से बंद रही। दोपहर में एक बजे बिजली आने पर सीटी स्कैन और एक्सरे शुरू हुए। इस दौरान इंतजार कर रहे 17 मरीजों सीटी स्कैन किए गए। वहीं महज 20 मरीजों का एक्सरे हुआ। इससे पहले तमाम मरीज बिना जांच के ही वापस हो गए। कुछ मरीजों ने निजी पैथोलॉजी की ओर रुख किया।
विज्ञापन
बुधवार रात में तेज हवा चलने से बिजली प्रभावित हो गई थी, जिसे बृहस्पतिवार को दोपहर में ठीक करा दिया गया है। अब सभी सुविधाएं सुचारु रूप से चलेंगी।
- डा. राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल पुरुष