{"_id":"56f04df34f1c1bd81bf14d27","slug":"electricity-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
बिजली माौत
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौनी (ललितपुर)। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम निवारी में सोमवार की सुबह एक निर्माणाधीन विद्यालय की छत पर गए युवक की ऊपर से निकले हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई।
ग्राम निवारी में एक विद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। विद्यालय की छत के ऊपर से 11 हजार केवी की विद्युत लाइन निकली है। सोमवार को विद्यालय की छत पर मजदूर निर्माण कार्य कर रहे थे। ठेकेदार का छोटा भाई नारायण कुशवाहा (26) निवासी ग्राम बिरधा कार्य की देखरेख कर रहा था। लगभग 11 बजे उसका ध्यान हट गया और अचानक वह छत पर खड़ा हो गया। इसी दौरान वह हाइटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। आननफानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी लाया गया, हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बता दें कि विद्यालय प्रशासन ने लगभग तीन माह पूर्व विद्युत विभाग को एक प्रार्थना पत्र देकर विद्युत लाइन को हटवाने की मांग की थी, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।