{"_id":"57dee8844f1c1b5f13a8298e","slug":"electricitty","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन टूटने से रात भर अंधेरे में रहे दर्जनों गांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन टूटने से रात भर अंधेरे में रहे दर्जनों गांव
lalitpur
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
इलैक्ट्रीसिटी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जनपद में शनिवार को बारिश होने की वजह से जगह-जगह तार टूटने से ग्रामीण क्षेत्रों में रात भर अंधकार पसरा रहा। जगह-जगह इंसुलेटर फटने से पाली, बालाबेहट व धौर्रा क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली देर रात तक बाधित रही। वहीं राजघाट व देवगढ़ फीडर की बिजली भी दूसरे दिन तक गुल रही। शहरी फीडरों की बिजली भी पेड़ गिरने से हाइटेंशन तार टूटने से रात भर ठप रही।
शनिवार की रात पाली स्थित 33 केवी सब स्टेशन के अंतर्गत पाली, बालाबेहट व धौर्रा फीडर के तहत दर्जनों गांवों की बिजली आधी रात से सुबह तक छह से सात घंटे तक गुल रही। आधी रात को करीब ग्यारह बजे हाइटेंशन लाइनों में फाल्ट के कारण इनकमिंग वीसीबी मशीन ट्रिप हो गई। बार-बार फीडरों से सप्लाई ट्राई करने के बाद भी मशीनें ट्रिप हो जा रही थी। बारिश रुकने के बाद विद्युत कर्मियों द्वारा सुबह होने पर पेट्रोलिंग की गई, जिस पर कई फीडरों के हाइटेंशन लाइनों के करीब आधा दर्जन इंसुलेटर खराब पाए गए। इंसलेटर खराब होने के कारण दर्जनों गांवों की बिजली रात भर गुल रही। विद्युत कर्मियों द्वारा इंसुलेटर बदलकर फीडरों की बिजली आपूर्ति सुचारु की।
वहीं गल्ला मंडी सब स्टेशन के अंतर्गत शनिवार की शाम 5.45 बजे देवगढ़ फीडर की लाइन में फाल्ट आ गया और वीसीबी मशीन ट्रिप हो गई। देर शाम 6.35 बजे फीडर से आपूर्ति सुचारु करने पर फिर से मशीन ट्रिप हो गई। सूचना विद्युत लाइनमेनों को दी गई। इसी प्रकार राजघाट फीडर के तहत शनिवार की रात साढ़े आठ बजे हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया। इसके तहत सभी दो दर्जन गांव की बिजली ठप हो गई। रात भर बिजली आपूर्ति गुल रही। हालांकि विद्युत कर्मियों द्वारा बारिश रुकने पर देर रात तक पेट्रोलिंग की गई, लेकिन फाल्ट नहीं मिल सका, जिस पर सुबह होने पर फिर से पेट्रोलिंग की गई और फाल्ट ठीक कर रविवार की सुबह देवगढ़ व राजघाट फीडर की बिजली आपूर्ति सुचारु की, लेकिन एक घंटे बाद रोंड़ा से 11.35 बजे इमरजेंसी रोस्टिंग कर दी गई, जिसके चलते दोनों फीडरों की बिजली दोपहर दो बजे रोस्टिंग के बाद सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
वहीं फीडर नंबर तीन के अंतर्गत रात्रि करीब ग्यारह बजे हाइटेंशन लाइनों के फाल्ट के चलते आपूर्ति गुल हो गई। इसके साथ ही गोविंद नगर फीडर की बिजली भी बाधित हो गई। फीडर तीन के तहत ही बांध रोड स्थित सिंचाई विभाग कालोनी के पास देर रात करीब डेढ़ बजे हाइटेंशन लाइनों के तारों पर एक पेड़ गिर गया, जिसके चलते फीडर तीन व गोविंद नगर फीडर की बिजली आपूर्ति रात भर ठप रही। विद्युत कर्मियों द्वारा सुबह होने पर करीब साढ़े ग्यारह बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी। वहीं बाइपास फीडर के अंतर्गत फीडर नंबर दो, तीन व गोविंदनगर फीडर के अंतर्गत मुहल्ला चौबयाना, खिरकापुरा, नारायणपुरा, नदीपुरा, आजादचौक, पठापुरा, करीमनगर, चौकाबाग, विवेक नगर, खिरकापुरा, नईबस्ती, लेड़ियापुरा, गोविंदनगर, काशीराम कालोनी आदि क्षेत्रों की बिजली रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे अचानक अलग-अलग स्थानों पर हाइटेंशन लाइनों पर पेड़ गिरने चलते गुल हो गई, जो देर शाम तक सुचारु नहीं हो सकी।
ढाई घंटे पहले कर दी रोस्टिंग
ललितपुर। रोंड़ा हाइडिल द्वारा रविवार की सुबह 11.35 बजे पनकी कंट्रोल के आदेश का हवाला देकर ढाई घंटे पहले ही रोस्टिंग कर दी गई, जिससे पूरे जनपद की बिजली एक साथ गुल हो गई। जबकि निर्धारित रोस्टर के अनुसार दिन में दोपहर दो बजे से चार बजे तक और रात में आठ बजे से रात दस बजे तक चार घंटे बिजली कटौती के आदेश हैं।