फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electrician hanged himself to death

Lalitpur News: इलेक्ट्रिशियन ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 09 Dec 2022 08:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Electrician hanged himself to death
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सिंदवाहा निवासी टिंकू तिवारी (30) पुत्र शिवनारायण तिवारी सुबह नौ बजे खेत पर गाय बांधने की रस्सी लेकर निकल गया। खेत पर उसने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली महरौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महरौनी क्षेत्र के गांव सिंदवाहा निवासी टिंकू तिवारी इलेक्ट्रिशियन था। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे अपने बाड़े में गया। जहां से वह गाय को बांधने वाली रस्सी उठाते हुए खेत पर चला गया। जहां उसने आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ ही देर बाद वहां से निकले ग्रामीणों ने उसके परिजनों व पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे कुछ वर्ष पहले वह इंदौर में नौकरी करता था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और वह अविवाहित था। फिलहाल टिंकू के फांसी लगाने के सही कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed