फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electrical workers save woman drowned in Rajghat canal

Lalitpur News: राजघाट नहर में बही महिला को विद्युत कर्मियों ने बचाया

Wed, 20 Nov 2024 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Electrical workers save woman drowned in Rajghat canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राजघाट नहर में बच्चों को नहलाते समय महिला का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहने लगी। बच्चों के शोर मचाने पर पास में काम कर रहे विद्युत कर्मचारियों ने नहर में कूदकर महिला को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला।

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम इकलगुवां निवासी चंद्रेश पत्नी शिशुपाल यादव मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे अपने ही गांव के पास से निकली राजघाट नहर में बच्चों के साथ नहाने को गई थी। वह नहर किनारे बच्चों को नहला रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई। जिससे नहर के तेज बहाव में बहने लगी। मां को नहर के पानी में बहता देखकर बच्चे शोर मचाने लगे। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में ही काम कर रही विद्युत विभाग के संविदा व अस्थायी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पानी में बह रही महिला को देखकर एक व्यक्ति नहर में कूद गया और महिला को पकड़ लिया। युवक के साथियों ने नहर किनारे पहुंचकर महिला को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed