फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electric work no shutdown two booked

बिना शटडाउन के काम कराने में दो संविदा कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 09 Feb 2021 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
electric work no shutdown two booked
karant.jpg - फोटो : karant.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हंसारा में बिना लाइन काटे ही खंभे पर कर्मचारी को चढ़ाने और करंट लगने से उसके दोनों हाथ झुलस जाने व इलाज कराने की कहने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम जिजयावन निवासी क्रांति पत्नी सेवाराम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम मिर्चवारा निवासी देवराज एवं ग्राम मसौराकलां निवासी राजकुमार बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन हैं। वह उसके पति को अपने पास दैनिक मजदूरी पर 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन सुधारने का काम करवाते थे। 23 नवंबर 2020 को शाम साढ़े पांच बजे जिजयावन निवासी रामसिंह के पास देवराज का फोन आया कि ग्राम झरकौन लाइन ग्राम हंसारा लाइन खराब है। जिस पर रामसिंह ने सेवाराम को कांफ्रेंस पर लेकर बात की और सेवाराम लाइन सुधारने खंभे पर चढ़ गया। आरोप है कि सेवाराम ने पूछा कि लाइन शटडाउन हो गई या नहीं, तो फोन पर देवराज ने कहा कि लाइन शटडाउन हो गई है। आरोप यह भी है कि देवराज ने जानबूझकर लाइन शटडाउन नहीं की थी, क्योंकि सेवाराम ने पूर्व की मजदूरी नहीं देने पर विभाग में उनकी शिकायत की बात कही थी। जैसे ही सेवाराम ने लाइन में हाथ लगाया, तो उसे जोरदार करंट लगा और खंभे से गिर पड़ा, इससे उसके दोनों हाथ जल गए और पीठ में छेद हो गया था। इस पर सेवाराम को जिला चिकित्सालय से झांसी और फिर वहां से दिल्ली रेफर कर दिया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला ने बताया कि उसका पति सेवाराम बच गया तो देवराज उसके परिजनों के पास आया और उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को कहा, जिस पर वह मान गए, लेकिन इलाज की बात कराने पर वह उसके परिजनों को गालियों देते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और मना करने पर जेठ की लात घूसों से मारपीट कर दी। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों संविदा कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed