फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electric train will run on the track early Khajuraho

जल्दी खजुराहो ट्रैक पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

Mon, 12 Dec 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Electric train will run on the track early Khajuraho
train, jhansi news - फोटो : demo
जल्द ही खजुराहो रेल लाइन पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने लगेगी। इसके लिए रेलवे ने बीस करोड़ रुपये से ललितपुर से उदयपुरा रेलवे स्टेशन तक इलेक्ट्रिक लाइन का काम शुरू कर दिया है। इसे पांच फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन


रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग के अंतर्गत होने वाले विद्युतीकरण के लिए उदयपुरा व बिरारी रेलवे लाइन के किनारे विद्युत खंभा बनाया जा रहा है। उदयपुरा रेलवे स्टेशन पर विद्युत आपूर्ति के लिए टीएसएस (टैक्शन सब स्टेशन) कंट्रोल रूम का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही बिरारी रेलवे स्टेशन पर एसपी यानी सैक्शनिंग एंड पैरलिंग पोस्ट का निर्माण भी हो रहा है। यहां से बिजली की स्वीचिंग और वोल्टेज कंट्रोल किया जाएगा। कंट्रोल रूम में स्थापित पैनलों के माध्यम से विद्युत लाइन में खराबी होने पर उस सेक्शन की आपूर्ति काटकर दूसरी लाइन की आपूर्ति सुचारु रखी जा सकेगी, ताकि विद्युतीकरण प्रभावित न हो। यह कार्य रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग झांसी के अधिकारी एमके दुबे की देखरेख में हो रहा है। पांच फरवरी तक यदि कार्य पूर्ण हो जाता है, तो शीघ्र ही इस लाइन पर इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ सकेगा। इसके बाद उदयपुरा से खजुराहो तक पूरा रेल ट्रैक इलेक्ट्रिक लाइन करने की योजना है। 
विज्ञापन


 मालूम हो कि अभी खजुराहो रेल ट्रैक पर फिलहाल डीजल इंजन वाली ट्रेनों का ही संचालन हो रहा है। इस रूट पर बजाज पावर प्लांट के लिए रेलवे द्वारा शीघ्र कोयला व अन्य संसाधन पहुंचाने के लिए कई मालगाड़ियां और खजुराहो, छतरपुर पर्यटक स्थलों तक अन्य सुपरफास्ट व इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन से व्यापार की संभावनाएं तेजी से विकसित की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed