फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electric line fault, 60 village line loss

चौबीस घंटे बाद भी नहीं सुधरी लाइन, साठ गांव की बिजली ठप

Mon, 22 Mar 2021 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
electric line fault, 60 village line loss
धवा मार्ग पर 33 केवी लाइन के टूटे खंभे व तार हटाते विद्युत कर्मचारी। - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा (ललितपुर)। महरौनी क्षेत्र अंतर्गत 132 केवी सब स्टेशन से मड़ावरा जाने वाली 33 केवी हाइटेंशन विद्युत लाइन के खंभे तेज आंधी में टूटकर गिर गए, जिससे विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और मड़ावरा क्षेत्र के करीब साठ से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी, लेकिन विभागीय सुस्ती के चलते रविवार की देर शाम के बाद रात को करीब आठ बजे ललितपुर मुख्यालय से नए विद्युत खंभे व लाइन मंगाने के बाद रात्रि में मरम्मतीकरण का काम शुरू किया जा सका।
विज्ञापन

महरौनी स्थित 132 केवी सब स्टेशन से मड़ावरा विद्युत सब स्टेशन के लिए 33 केवी विद्युत लाइन गई है, जो करीब बीस किलोमीटर तक बिछाई गई है। बीते रोज शनिवार की शाम को अचानक तेज आंधी के चलते महरौनी से मड़ावरा जाने वाली 33 केवी लाइन के दो खंभे ग्राम धवा के पास टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए और विद्युत लाइन भी टूटकर गिर गई। इससे मड़ावरा सब स्टेशन से निकले मड़ावरा, धौरीसागर, गिरार, मदनपुर एवं कारीटोरन फीडर के अंतर्गत करीब साठ से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई। जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग के अवर अभियंता व कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर खंभे टूटने वाले स्थान का जायजा लिया और उच्चाधिकारियों को खंभे टूटने से अवगत कराया और खंभा व लाइन मंगाने के लिए मुख्यालय स्थित विद्युत स्टोर से मांग की, लेकिन विभागीय प्रक्रिया व लापरवाही के चलते रविवार की रात को करीब आठ बजे के बाद विद्युत खंभे व लाइन उक्त स्थान पर भेजे गए। जिसके बाद रात नौ बजे के बाद कर्मचारियों द्वारा वहां खंभा लगाने का काम शुरू किया गया, लेकिन रात होने के चलते समस्या बताई जा रही है। लगातार दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की जा रही है। बताया गया कि ग्रामीणों द्वारा उक्त खंभे पहले से तिरछे होने की शिकायत अधिकारियों से कई बार की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया और इसी के चलते शनिवार को आई आंधी में उक्त विद्युत लाइन के खंभे टूट गए।
विज्ञापन

बिजली के खंभे ललितपुर स्थित विद्युत स्टोर से मंगाए गए हैं, खंभे आने के बाद जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल किये जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-एसपी सिंह, अवर अभियंता, विद्युत, मड़ावरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed