{"_id":"60203c338ebc3e26b922a650","slug":"electric-bill-defaulter-noticed-by-wall-lalitpur-news-jhs187995720","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मकानों की दीवारों पर लिखी जा रही बिजली बकाएदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मकानों की दीवारों पर लिखी जा रही बिजली बकाएदारी
विज्ञापन
महरौनी में बिजली विभाग द्वारा कच्ची दीवार पर लिखी गई बकाएदारी।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा बिजली के बिल जमा नहीं करने पर बकाएदारों से वसूली का नया तरीका अपनाया जा रहा है। अब बड़े बकाएदारों से वसूली के लिए उनके घरों की दीवारों पर बिजली बिल की बकाएदारी राशि का विवरण लिखाया जा रहा है। इसमें लिखवाया जा रहा है कि आदरणीय उपभोक्ता, आप विद्युुत विभाग के बकाएदार हैं, कृपया लाइट का बिल जमा करने की कृपा करें। यह इसलिए लिखवाया जा रहा है ताकि शर्म के कारण उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान कर सके।
जनपद में करोड़ों रुपये की विद्युत बकाएदारी चल रही है। कोरोना काल में भी कई बड़े बकाएदारों ने बिलों का भुगतान नहीं किया है। बहुत से उपभोक्ताओं का बिल पचास हजार रुपये, तो किसी का एक लाख या दो लाख रुपये से भी अधिक हो गया है। जब बिजली कर्मचारी ऐसे उपभोक्ताओं के घर पहुंचते हैं तो उपभोक्ता घरों में ताला लगाकर चले जाते हैं। जब चेकिंग टीम निकल जाती है तो ताला खोलकर घर पहुंच जाते हैं।
इस कारण बिजली कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश की तर्ज पर बड़े बकाएदार उपभोक्ताओं से वसूली के लिए अब उनकी बकाया राशि का विवरण बिजली कनेक्शन संख्या समेत मकानों की दीवारों पर लिखाया जा रहा है। बिल की राशि के साथ ही उसमें यह भी लिखा जा रहा है कि आदरणीय उपभोक्ता आप विद्युुत विभाग के बकाएदार हैं, कृपया लाइट का बिल जमा करने की कृपा करें।
विज्ञापन
-----------------
कई उपभोक्ताओं का बिजली का बिल पचास हजार रुपये से अधिक है तो कइयों का लाखों रुपये बकाया है। कई बार अवगत कराने के बाद भी बिल जमा नहीं किया जा रहा है। ऐसे बकाएदारों से वसूली के लिए उनके बिल राशि को दीवार या दरवाजे पर लिखवाया जा रहा है, जिससे लोग अपना बिल जमा कर सकें।
- बृजेंद्र पाल, अवर अभियंता, विद्युत महरौनी।

महरौनी में बिजली विभाग द्वारा एक दरवाजो पर लिखी गई बकाएदारी।- फोटो : LALITPUR