फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   election today

मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

Sun, 21 Feb 2016 01:19 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 21 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
election today
ललितपुर। विकास भवन सभागार में ग्राम पंचायत के उप निर्वाचन-2016 के अंतर्गत मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। मतदान 21 फरवरी को होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह आठ बजे से आयोजित प्रशिक्षण में जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे ने मतदान कार्मिकों को मतदान के एक दिन पूर्व प्रस्थान करने के पहले तक की कार्रवाई के बारे में बताया। यह भी बताया कि पीठासीन अधिकारी मतदान केंद्र के लिए प्रस्थान करने से पूर्व निर्वाचन सामग्री की महत्वपूर्ण वस्तुएं, जिसमें मतदान  पेटिका, मतपत्र, निर्वाचक नामावली की प्रतियां, ग्रीन पेपर सील/स्ट्रिप  सील, अमिट स्याही, मतपत्र लेखा प्रपत्र, पीठासीन अधिकारी की डायरी, मुहर, ब्रास सील, एरोक्रास रबर मुहर आदि वस्तुएं प्राप्त कर लें तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव संपन्न कराएं।
विज्ञापन


आज 21 फरवरी को मड़ावरा ब्लाक के मतदेय स्थल संख्या-52 पूर्व माध्यमिक विद्यालय अर्जुन खिरिया में एक रिक्त वार्ड के लिए मतदान होगा। इसमें 139 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ब्लाक बार में मतदेय स्थल संख्या 24 प्राइमरी विद्यालय गड़ियां भाग- दो में एक वार्ड के लिए 126 मतदाता, मतदेय स्थल संख्या 52 पूर्व माध्यमिक विद्यालय टोड़ी में एक वार्ड के लिए 155 मतदाता और मतदेय स्थल संख्या 169 प्राथमिक विद्यालय धमना में एक वार्ड के लिए कुल 63 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासखंड बिरधा में एक मतदेय स्थल संख्या 36 प्राथमिक विद्यालय उत्तमधाना में एक वार्ड के लिए 103 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विकासखंड महरौनी में मतदेय स्थल संख्या 45 प्राथमिक विद्यालय छपरट भाग- दो में एक वार्ड के लिए 108 मतदाता, मतदेय स्थल संख्या 46 पूर्व माध्यमिक विद्यालय छापछौल भाग- एक में चार वार्डों के लिए 496 मतदाता, मतदेय स्थल संख्या 47 पूर्व माध्यमिक विद्यालय छापछौल भाग-दो में दो वार्डों के लिए 268 मतदाता, मतदेय स्थल संख्या 51, प्राथमिक विद्यालय जखौरा भाग दो में दो वार्डों के लिए 231 मतदाता, मतदेय स्थल संख्या 65 प्राथमिक विद्यालय दरौना में चार वार्डों के लिए 576 मतदाता, मतदेय स्थल संख्या 93 प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर भाग एक में चार वार्डों के लिए 384 मतदाता तथा प्राथमिक विद्यालय सतवांसा भाग दो में एक वार्ड के लिए 117 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 11 मतदान केंद्रों के 12 मतदेय स्थलों के लिए 12 पीठासीन अधिकारी तथा 36 मतदान अधिकारियों सहित कुल 48 मतदान कार्मिकों की तैनाती की गयी है।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान मतदान कार्मिकों को चैलेंज वोट, टैंडर वोट, अशक्त मतदाताओं द्वारा मतदान आदि की जानकारी प्रदान की गयी। इसके बाद मतदान पार्टियां निर्धारित बूथों पर मतदान के लिए रवाना हो गईं। प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed