{"_id":"5a1874124f1c1bc5758b503b","slug":"election-muncipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव का थमा प्रचार, 26 को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव का थमा प्रचार, 26 को होगा मतदान
Lalitpur
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
election news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों से नगर निकाय चुनाव का चल रहा प्रचार मतदान के 24 घंटे पहले थम गया। अंतिम दिन आधा दर्जन उम्मीदवारों ने रोड शो कर अपना दमखम दिखाया। इस दौरान तमाम उम्मीदवारों ने रोड शो किया। इससे सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। मुख्य मार्ग पर दिन भर ढोल नगाड़े बजते रहे।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुरुआत में प्रचार धीमा रहा लेकिन, कुछ दिन बाद ही उम्मीदवारों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए नए-नए तरीके अपनाए। इसमें हैंडबिल, स्टीकर, बैनर, पोस्टर, झंडे, पंफलेट, लाउड स्पीकर का सहारा लिया। मुख्य मार्ग पर कई उम्मीदवारों ने अपने कार्यालय खोले। इससे राजनीतिक गतिविधियां गति पकड़ी। अंतिम दिनों में रोड शो का दौर शुरू हुआ। शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवार यशोधरा राजे, निर्दलीय उम्मीदवार वंदना जैन, विनीता डोडवानी, अलका जैन, बसपा की उम्मीदवार आशा जड़िया, भाजपा उम्मीदवार रजनी साहू, सपा की उम्मीदवार संध्या सुड़ेले ने रोड शो कर अपनी ताकत दिखाई। स्टेशन रोड पर दोपहर के समय इंद्रप्रस्थ के पास दो उम्मीदवारों के जुलूस आमने-सामने आ गए। इन जुलूसों को देखकर नागरिकों में तरह-तरह की चर्चाएं देखी गई। कुछ नागरिकों का कहना है कि एक-दो उम्मीदवारों के रोड शो पेड वर्कर शामिल रहे। कुछ के जुलूस में युवाओं की संख्या रही तो कुछ के साथ बड़ी संख्या महिलाएं दिखाई दी। सुबह से शुरू हुए रोड शो शाम चार बजे तक विभिन्न सड़कों से गुजरते दिखे। वार्ड सभासद उम्मीदवार भी अपनी ताकत दिखाने से पीछे नहीं रहे। कई वार्डों में पार्षद उम्मीदवार ढोल नगाड़े, लाउड स्पीकर व समर्थकों के साथ गलियों में घूमते नजर आए। इस दौरान मुख्य मार्गों पर यातायात जगह-जगह बाधित हुआ।
रोड शो के मांगे गए फुटेज
सभी उम्मीदवारों को 500-500 व्यक्तियों को रोड शो में रखने की अनुमति प्रदान की गई थी। इस दौरान उम्मीदवारों को यातायात बाधित नहीं करने के लिए भी निर्देशित किया गया था। यदि किसी ने नियमों का उल्लंघन किया है तो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
महेश प्रसाद दीक्षित, एसडीएम सदर
दो टीमें रख रही नजर
प्रशासन ने मतदाताओं को किसी प्रकार प्रलोभन जिसमें शराब या अन्य सामग्री के वितरण को रोकने के लिए दो टीमें गठित की हैं। इसके अलावा पुलिस पर नजर रख रही है। एसडीएम सदर महेश प्रसाद दीक्षित का कहना है कि यदि उम्मीदवार व उनके समर्थक द्वारा मतदाताओं को पैसा, मांस, मदिरा बांटते हुए पाया जाता है तो उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।