फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Elderly people will have to get treatment on the first floor

Lalitpur News: बुजुर्गों को प्रथम तल पर कराना होगा उपचार

Tue, 18 Feb 2025 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Elderly people will have to get treatment on the first floor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल काॅलेज में बुजुर्गों को उपचार के लिए अब प्रथम तल पर जाना होगा। कारण, बुजुर्ग वार्ड को सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे बुजुर्गों को चढ़ने में परेशानी होगी।
भूतल पर 10 बेड का जिरियाट्रिक वार्ड (बुजुर्ग वार्ड) है, इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों को भर्ती किया जाता है। वार्ड में ऑक्सीजन समेत वातानुकूलित सुविधाएं हैं। लेकिन, मरम्मत कार्य के लिए इसे खाली कराकर कार्यदायी संस्था के सुपुर्द कर दिया गया है। जिरियाट्रिक वार्ड को सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट किए जाने से अब बुजुर्ग मरीजों को इलाज के लिए प्रथम तल पर जाना होगा। उन्हें सीढ़ी या रैंप के सहारे पहुंचना होगा। इससे आने-जाने में परेशानी होगी। अकेले आने वाले मरीजाें को ज्यादा समस्या होगी। साथ ही उन्हें वातानुकूलित सुविधाएं नहीं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

---
जिरियाट्रिक वार्ड की मरम्मत की जानी है। बुजुर्गों को प्रथम तल पर स्थित सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया जाएगा। मरम्मत पूर्ण होने पर भूतल पर ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed