{"_id":"6a48276ed631ec2a5c0d8b2f","slug":"elderly-man-dies-amidst-family-dispute-relatives-allege-assault-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-159061-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पारिवारिक विवाद में वृद्ध की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पारिवारिक विवाद में वृद्ध की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। थाना पूराकलां क्षेत्र के ग्राम चौबारो में पारिवारिक विवाद के बीच एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम चौबारो निवासी 65 वर्षीय रामप्रसाद का अपने परिजनों से निर्माण कार्य को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई, जिसमें रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के नाती शिवा ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान लाठियों से हमला किया गया, जिससे उनके नाना की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा ने बताया कि वह स्वयं मौके पर गए थे। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।