फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Eight gates of Rajghat dam opened, 84720 cusecs of water released

Lalitpur News: राजघाट बांध के आठ गेट खुले, 84720 क्यूसेक पानी छोड़ा

Mon, 29 Jul 2024 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Eight gates of Rajghat dam opened, 84720 cusecs of water released
ललितपुर। बेतवा नदी में पानी की आवक बढ़ने पर रविवार दोपहर को राजघाट बांध के आठ गेट खोले गए। इससे 84720 क्यूसेक पानी की निकासी की जाने लगी। वहीं, शनिवार रात को शहजाद बांध के तीन गेटों को खोलकर 8880 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। रविवार सुबह छह बजे शहजाद बांध का जलस्तर निर्धारित स्तर पर पहुंचने पर गेट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में हो रही भारी बारिश से बेतवा नदी में उफान पर है। इस कारण बेतवा नदी पर निर्मित राजघाट बांध का जलस्तर बढ़ने लगा। इसे निर्धारित रखने के लिए रविवार दोपहर बांध के आठ गेट खोलकर 84720 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। इसमें छह गेट ढाई-ढाई मीटर और दो गेट डेढ़-डेढ़ मीटर खुले हैं। सिंचाई विभाग के आलाधिकारी बांध के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हैं। वहीं, राजघाट बांध के निचले क्षेत्र के गांव के लोगों से बेतवा नदी के आसपास न जाने के लिए एनाउंस कराते हुए अपील की है। गोविंद सागर बांध के गेट खुलने पर शहजाद नदी के जरिए पानी निचले क्षेत्र में निर्मित शहजाद बांध का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। जलस्तर को निर्धारित करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के आदेश पर शनिवार रात करीब एक बजे तीन गेटों को खोलकर 8880 क्यूसेक पानी की निकासी की जाने लगी। गेट खोले जाने से पूर्व सिंचाई विभाग ने निचले क्षेत्र के गांवों में एनाउंस कराया और लोगों को नदी से दूर रहने की अपील की। रविवार सुबह 6:30 बजे बांध का जलस्तर निर्धारित होने और पानी की आवक कम होने के बाद गेटों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


भावनी बांध से छोड़ा 10 हजार क्यूसेक पानी
भावनी बांध के अपस्ट्रीम में हुई बारिश से बांध का जलस्तर बढ़ने लगा। इस पर शनिवार को बांध के आठ गेट खोलकर करीब 10 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। रात करीब 10 बजे निर्धारित स्तर पर पानी पहुंचने के बाद बांध के गेट बंद कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंद सागर बांध के गेट 15 घंटे बाद बंद
शनिवार को गोविंद सागर बांध के 12 गेट खोलकर 5280 क्यूसेक पानी की निकासी की जाने लगी। बांध में पानी की आवक देर रात दो बजे कम हुई और जलस्तर निर्धारित स्तर पर पहुंचा तो गेट को बंद कर दिया गया।


राजघाट बांध एक नजर में
- 371.00 मीटर पूर्ण जलस्तर
- 356.62 मीटर न्यूनतम जलस्तर
- 2200 मिलियन घनमीटर पानी आरक्षित की क्षमता
- 73 मीटर बांध की ऊंचाई
- 1100 मीटर लंबाई
- 17 हजार वर्ग किलोमीटर कैचमेंट एरिया

मध्य प्रदेश क्षेत्र में हो रही बारिश से बेतवा नदी में पानी की आवक होने पर राजघाट बांध का जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक पहुंचने लगा। इस कारण बांध के आठ गेट खोलकर 84720 क्यूसिक पानी की निकासी की जा रही है। रात में बांध का जलस्तर बढ़ता है, तो और भी गेट खोले जाएंगे। - इंजी. भागीरथ बरुआ, अधिशासी अभियंता सिंचाई, निर्माण खंड प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed