फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   education student

पूरे छात्र आने पर करनी पड़ती छुट्टी

Sun, 24 Jul 2016 01:53 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 24 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
education student
school, lalitpur news - फोटो : demo pic
ललितपुर। शहर के एक इंटर कॉलेज में पूरे छात्र आने पर विद्यालय प्रशासन को उस दिन कक्षा की छुट्टी करनी पड़ती है। इसका कारण क्षमता से दोगुने प्रवेश लेना है। विद्यालय में अव्यवस्थाएं हावी होने से उनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के सामने स्थित पीएन इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा के छात्रों को दो सेक्शन में विभाजित किया गया है। शासन की मंशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेेश पर विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रत्येक सेक्शन में 140  छात्रों को प्रवेश दिया गया है, जबकि हर सेक्शन कक्षा की क्षमता 70  छात्रांकन की रखी गई है। इस प्रकार दोनों सेक्शन में विद्यालय प्रशासन द्वारा 280 छात्रों को प्रवेश दिया गया है। जबकि एक सेक्शन में छात्रों को बैठने के लिए मात्र 70 बैंचों की व्यवस्था ही की गई है। ऐसे में यदि किसी भी कक्षा में जिस दिन पूरे छात्र आ जाएंगे, तो विद्यालय प्रशासन के पास  छात्रों को बैठाकर पढ़ाई की पूर्ण व्यवस्था नहीं है और ऐसे में विद्यालय प्रशासन को उस दिन छात्रों की छुट्टी ही करनी होगी या फिर अतिरिक्त आने वाले विद्यार्थियों को बाहर खुले में बैठाकर पढ़ाई करानी होगी। ऐसा नहीं है कि विद्यालय प्रशासन द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत नहीं कराया गया हो, लेकिन शासन की मंशानुसार कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे नीति के तहत प्रवेश देने से नहीं रोका जा सकता।
विज्ञापन


सार्वजनिक कार्यक्रम स्थल बनकर रह गया विद्यालय
ललितपुर। शहर कोतवाली के सामने स्थित पीएन इंटर कॉलेज परिसर में ही नगर पालिका प्रशासन द्वारा एक बड़ा हॉल भी बनाया गया है, जो विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने पर भी पढ़ाई के लिए उपयुक्त है, लेकिन आए दिन इस हॉल में विभिन्न समारोह व सार्वजनिक कार्यक्रम होने के चलते विद्यालय प्रशासन  द्वारा इसका उपयोग नहीं किया जाता है। वहीं कई बार तो विद्यालय की कक्षाओं व विद्यालय परिसर में ही सार्वजनिक कार्यक्रमों होने के चलते उस कार्यक्रम के लोगों को ठहरने व उपयोग के लिए उपलब्ध करा दिया जाता  है। ऐसे में कक्षाओं में गंदगी भी फैल जाती है और विद्यालय सार्वजनिक स्थल  बनकर रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय में कक्षा 11वीं में 70 छात्रों के प्रवेश का मानक है, लेकिन डीआईओएस के आदेश पर कक्षा 11हीं के दोनों सैक्शन में 280 छात्रों को प्रवेश दिया गया है। यदि पूरे छात्र कक्षा में आते हैं तो छात्रों को खुले में बैठाकर पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी।
-रामस्वरूप नामदेव, प्रधानाचार्य पीएन इंटर कॉलेज, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed