{"_id":"56fad0aa4f1c1b6f55f00285","slug":"e-commerce-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में मिलेगी ग्रामीणों को ई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में मिलेगी ग्रामीणों को ई सुविधा
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
ई काॅमस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया के तहत जनपद के दो ब्लॉकों में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने का काम तेजी से चल रहा है। ब्लाक महरौनी और जखौरा में लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क योजना के तहत केंद्र सरकार देश की सभी ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर व इंटरनेट सहित उपलब्ध करा रही है। इसके तहत ग्राम पंचायत भवन पर ही ग्रामीणों को ई- सुविधा उपलब्ध मिलेगी। योजना के पहले चरण में जनपद के दो ब्लॉक महरौनी व जखौरा चयनित किए गए हैं। दोनों ब्लॉकों की करीब 80 फीसदी ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर लाइन बिछाने का काम बीएसएनएल द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। शेष ग्राम पंचायतों में अगले तीन महीने में काम पूर्ण कर लिया जाएगा। पहले चरण का काम पूर्ण होने के उपरांत शेष ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाई जाएगी। लाइन बिछने के बाद ग्राम पंचायत भवन में कंप्यूटर रूम बनाया जाएगा। कंप्यूटर संचालन के लिए सहायक की नियुक्ति की जाएगी। इस योजना के क्रियान्वयन का मकसद गांव स्तर पर ग्रामीणों को सभी इंटरनेट सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन उपलब्ध नहीं है, वहां पर सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर कक्ष का निर्माण किया जाएगा।
कंप्यूटर संचालकों की रुकेगी मनमानी
वर्तमान में केंद्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से कई योजनाओं के लिए आवेदन आनलाइन मांगे जाने शुरू कर दिए गए हैं। पिछले दिनों राशन कार्ड व गैस सुविधा के लिए आनलाइन फार्म भरे गए थे। इसके कारण सबसे ज्यादा परेशानी का सामना ग्रामीणों को करना पड़ा था। एक फार्म भरने के लिए निजी कंप्यूटर संचालकों ने ग्रामीणों से मनमानी वसूली की थी। ग्राम पंचायत स्तर पर ई- सुविधा उपलब्ध हो जाने के बाद से ग्रामीणों को शहर की ओर नहीं भागना पड़ेगा और इसके साथ ही ज्यादा शुल्क भी नहीं चुुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
जिले में नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क योजना के तहत पहले चरण में दो ब्लॉकों जखौरा व महरौनी का चयन किया गया था। दोनों ब्लॉकों की अस्सी फीसदी ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर लाइन बिछाने का काम पूर्ण कर लिया गया है। पहला चरण पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की अनुमति मिलते ही शेष ब्लॉकों में काम का शुुरु कर दिया जाएगा।
- शिवकुमार एसडीओ (बीएसएनएल)