फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   durty water on road

नाराहट में चरमाई सफाई व्यवस्था, गलियों में बह रहा गंदा पानी

Tue, 02 Mar 2021 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
durty water on road
कस्बा नाराहट में सड़क पर बह रहा गंदा पानी। - फोटो : LALITPUR
ङोगरा खुर्द (ललितपुर)। विकास खंड मड़ावरा के कस्बा नाराहट में उचित साफ-सफाई न होने से प्रत्येक गली-मोहल्ले गंदगी सें भरे पड़े हैं। नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। चौतरफा फैली गंदगी से ग्रामीणों में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका प्रबल हो गई है। लोगों ने प्रशासन से साफ-सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भारत स्वच्छता अभियान में भले ही करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हों लेकिन इसका असर ग्रामीण क्षेत्र में दिखाई नहीं दे रहा है। कस्बे के गलियों में गंदगी ने चौतरफा अपने पैर पसार लिए हैं। कचरे से उठ रही दुर्गंध के बीच से निकलना उनकी मजबूरी बन गई है। कस्बे में करीब ढाई सौ दुकानें हैं। बाजार से ढिमरोला मुहल्ला, मस्जिद मुहल्ला, आजादपुरा को जाने वाले रास्ते के सामने कचरे के ढेर लगे हुए हैं । यहां के रास्ते कूड़ाघर बनकर रह गए हैं। नालियों का पानी गलियों में बह रहा है। हर बृहस्पतिवार को बाजार लगने के दौरान तमाम दुकानदार अपने दुकान के कचरे वहीं फेंकते हैं। सब्जी, फलों, कागज, पॉलिथीन इत्यादि कचरा पड़ा रहता है। साफ-सफाई पूरी तरह से ध्वस्त है। बस स्टैंड के पास लगे हैंडपंप के समीप गंदगी पसरी हुई है। पानी पीना तो दूर, खड़े होना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed