फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dumper hit bike rider, died

बालू से भरे डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Wed, 16 Dec 2020 08:17 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
dumper hit bike rider, died
accident.jpg - फोटो : accident.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रजवारा में बालू से डंपर ने सड़क किनारे खड़े एक बाइक सवार को रौंद दिया जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तेज रफ्तार डंपर भी मौके पर ही पलट गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

ग्राम रजवारा निवासी अशोक (35) पुत्र पन्नालाल बुधवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे गल्ला बेचने के लिए ललितपुर स्थित गल्ला मंडी जा रहा था। उसने गल्ले से भरी लोडिंग टैक्सी को आगे निकाल दिया और वह अपनी बाइक लेकर सड़क किनारे ही खड़ा था कि बानपुर से ललितपुर की ओर जा रहे बालू से भरे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मारते हुए रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डंपर भी मौके पर ही पलट गया। आननफानन में ग्रामीणों ने उसे उठाया और जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और डंपर को कोतवाली ले आई, हालांकि डंपर चालक मौके से भाग गया। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि मृतक की पुत्रियां हैं और वह चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed