फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drought Relief: 20 crore received

सूखा राहत: बीस करोड़ रुपये और आए

Thu, 21 May 2015 01:08 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 21 May 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों को सूखा राहत राशि वितरित करने के लिए शासन ने 20 करोड़ रुपये और भेज दिए हैं। डीएम के अवकाश पर होने के कारण किसानों को सोमवार से पैसा वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

रबी सीजन में फसल पककर तैयार हो गई थी कि ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से पूरे जिले में फसल को काफी नुकसान हुआ था।

 जिला प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट तैयार कराई और जिले के 735 गांवों में 2,89,593 किसानों को 355 करोड़ रुपये का नुकसान का आकलन किया गया। तब से लेकर अब तक प्रदेश के राहत आयुक्त के माध्यम से अलग- अलग किस्तों में 33.70 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं, जो 110 गांवों के 26,943 किसानों में बांट दिए गए हैं। राहत आयुक्त ने 20 करोड़ रुपये की एक और किस्त जारी कर दी है।
विज्ञापन


राज्य आपदा मोचक निधि के तहत भेजे गए इस पैसे का वितरण किसानों को किया जाना है। लेकिन, इस बार किसानों को पैसा थोड़ी देर में मिलेगा, क्योंकि डीएम जुहेर बिन सगीर अवकाश पर दुबई यात्रा पर गए हैं। दरअसल, वित्तीय अधिकार सिर्फ उन्हीं को होने के कारण यह दिक्कत आ रही है। लेकिन, तब तक तहसीलदारों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह उक्त गांव के किसानों की पूरी रिपोर्ट तैयार करें, जहां किसानों को पैसा बांटा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



20 करोड़ झांसी के लिए भी जारी
ललितपुर। राज्य आपदा मोचक निधि के तहत किसानों को राहत राशि वितरति करने के लिए 20 करोड़ रुपये झांसी जिले के लिए भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed