फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DRM expressed displeasure over encroachment and gave instructions to secure railway land.

Lalitpur News: अतिक्रमण देख डीआरएम ने जताई नाराजगी, रेलवे की जमीन सुरक्षित करने के दिए निर्देश

Thu, 20 Nov 2025 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
DRM expressed displeasure over encroachment and gave instructions to secure railway land.
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर डीआरएम ने देखीं यात्री सुविधाएं
विज्ञापन

जाखलौन से धौर्रा रेलवे स्टेशन के मध्य बन रही तीसरी रेलवे लाइन का भी किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। ललितपुर स्टेशन को आदर्श स्टेशन घोषित हुए कई वर्ष बीत गए हैं लेकिन अब भी यात्री सुविधाएं और व्यवस्थाएं आदर्श नहीं है। यह सवाल खुद मंडल रेल प्रबंधक ने खड़ा कर दिया है। बुधवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए डीआरएम ने कहा कि अभी भी यहां काफी सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने नेहरूनगर की ओर रेलवे की जमीन पर भवन निर्माण पर नाराजगी जताई और कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने जाखलौन से धौर्रा रेलवे स्टेशन के मध्य बन रही तीसरी रेलवे लाइन का निरीक्षण भी किया।
डीआरएम ने सबसे पहले ललितपुर स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर नए स्टेशन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज के कार्य को परखा। वह लॉबी से निकलकर आगे बढ़े तो एक मकान रेलवे की बाउंड्री की ओर बना था और उसका दरवाजा रेलवे की जमीन की ओर था। यह देख उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों से ऐसे अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्हाेंने नेहरूनगर की ओर रेलवे के तोड़े गए मकान का मलबा हटाने और बेकार पड़े लोहे के सरिया आदि को निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ललितपुर स्टेशन पर एंड टू एंड फुट ओवरब्रिज का बन रहा है। इसके लिए उन्होंने साइट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता सतीश निरंजन, मंडल परिचालन प्रबंधक उर्वशी शेखाावत, स्टेशन प्रबंधक डीके चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत संविदा कर्मचारी के परिजनों ने डीआरएम से मांगी मदद
मोहल्ला नेहरूनगर निवासी शिवम पुत्र बलीराम बीते 25 अक्तूबर को माताटीला सेक्शन में खंभे पर काम करने के लिए चढ़ा था। तभी अचानक लाइन में करंट आ गया और उसकी मौत हो गई थी। बुधवार को डीआरएम को मृतक शिवम के परिजनों ने ज्ञापन सौंपकर आर्थिक मदद की मांग की। उन्होंने तत्काल प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed