फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Driver dies due to getting stuck between two dumpers, crowd protests, jam

Lalitpur News: दो डंपरों के बीच फंसने से चालक की मौत, भीड़ ने किया प्रदर्शन, जाम

Sat, 10 Jun 2023 11:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Driver dies due to getting stuck between two dumpers, crowd protests, jam
ललितपुर/बार। थाना बार के अंतर्गत ग्राम बगलन तिराहे पर सड़क किनारे खड़े डंपर में चढ़ते समय चालक को पीछे से आ रहे दूसरे डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दोनों डंपरों के बीच फंसे चालक की मौत हो गई। इससे गुस्साई भीड़ ने सड़क पर जाम कर प्रदर्शन किया और मुआवजा की मांग की। डंपर कंपनी के अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का भरोसा दिया। तब जाकर भीड़ ने डंपरों के बीच फंसे चालक का शव निकालने दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली तालबेहट के अंतर्गत ग्राम सुनौरी निवासी वीरन (43) पुत्र चतरे अहिरवार पेशे से चालक था। वर्तमान में वह डंपर चला रहा था। शनिवार की सुबह उसने थाना बार के अंतर्गत बगलन तिराहे पर अपना डंपर खड़ा किया हुआ था।
विज्ञापन

वह पास में स्थित ढाबे पर चाय पीकर लौटा और डंपर का गेट खोलकर उसमें चढ़ने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दूसरे डंपर के चालक ने खड़े हुए उस डंपर के पास से सटकर अपना डंपर निकाला। इससे अपने डंपर में चढ़ रहा वीरन बीच में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने मौके पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना बार पुलिस पहुंची और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, लोग नहीं माने। भीड़ का आक्रोश बढ़ने लगा। मुआवजे की मांग कर रहे गुस्साए लोग डंपरों के बीच फंसे शव को बाहर भी नहीं निकालने दे रहे थे। इस पर थाना बार सहित बानपुर और तालबेहट कोतवाली से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।
सीओ तालबेहट ने समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन और प्रदर्शन कर रहे लोग मुआवजा और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद डंपर चलवाने वाली कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का भरोसा दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक पांच भाई और एक बहन में चौथे नंबर का था। उसके तीन पुत्री व एक पुत्र है। मृतक वीरन के भतीजे रविंद्र निवासी ग्राम सुनौरी की तहरीर पर डंपर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने डंपर थाना परिसर में रखवा दिया है। थाना बार के प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


पावर प्लांट से निकलनी वाली राख फेंकते हैं डंपर
ललितपुर में पावर प्लांट से उत्पादित होने वाली बिजली के लिए कोयले का प्रयोग किया जाता है। इसमें बचने वाली राख के निस्तारण का टेंडर एक कंपनी लिए हुए है। कई डंपर स्वामियों ने कंपनी में अपने-अपने डंपरों को किराए पर लगा रखा है। हादसे के दौरान यह दोनों डंपर भी पावर प्लांट से राख बाहर निकालने के काम में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed