{"_id":"5fa459bf8ebc3e9ba3266393","slug":"driver-died-in-road-accident-lalitpur-news-jhs1804417180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर घायल
विज्ञापन
accident
- फोटो : accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोंड़ा में हाइवे पर सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई तथा साथी की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर किया गया है।
ग्राम रोंड़ा निवासी फूलचंद्र (28) पुत्र सुम्मा उर्फ श्यामलाल अपने साथी निर्बल के साथ बुधवार की शाम को मंडी से मजदूरी करके खाद की बोरी लेकर जा रहा था। इसी दौरान रोंड़ा के पास में ही एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे छोटे भाई निर्भान ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद फूलचंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, साथी निर्बल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के बड़े भाई करन ने बताया कि मृतक मंडी में पल्लेदारी का कार्य और खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक का एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।