फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drinking water scheme work will start in Talbehat and Mehrauni in October.

Lalitpur News: अक्तूबर में शुरू होगा तालबेहट और महरौनी में पेयजल योजना का काम

Mon, 22 Jul 2024 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme work will start in Talbehat and Mehrauni in October.
ललितपुर। पेयजल संकट से जूझ रहे तालबेहट और महरौनी नगर पंचायत के 6953 परिवारों की 96.59 करोड़ से समस्या दूर की जाएगी। नगर पंचायत तालबेहट को माताटीला तो महरौनी को सजनाम बांध से पानी दिया जाएगा। इसकी निविदाएं खुल गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि अक्तूबर तक कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत तालबेहट और महरौनी के कई वार्डों में लंबे समय से पेयजल संकट बना है। गर्मियों में पेयजल संकट विकराल रूप ले लेता है। लोगों को वाहनों से दूरदराज से पानी लाना पड़ता था। टैंकर तक पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं करा पाते। नगर पंचायत तालबेहट में 2,912 और महरौनी में 4,041 परिवारों को समस्या से जूझना पड़ता है। समस्या दूर करने के लिए जल निगम ने अमृत योजना 2.0 के तहत प्रस्ताव तैयार किया था। इसमें तालबेहट को पेयजल सुविधा के लिए 55.28 करोड़ और महरौनी के लिए 41.31 करोड़ की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई थी। शासन ने दिसंबर 2023 में योजना को स्वीकृति दे दी थी। तब से मामला लटका था। विभाग ने निविदा प्रक्रिया शुरू की, लेकिन आचार संहिता लगने से निरस्त कर दी गई। आचार संहिता खत्म होने के बाद जल निगम ने निर्माण कार्य के लिए प्रक्रिया शुरू की। बीते माह निविदाएं मांगी गई थीं, जो 22 जुलाई को खोली जा रही हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी निविदाएं खोली जा रही हैं। इसके बाद वित्तीय निविदा खोल जाएंगी। इसके बाद एग्रीमेंट होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि अक्तूबर 2024 में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। दिसंबर 2025 में कार्य पूरा होने के बाद पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी। इससे दोनों नगर पंचायतों की आबादी को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन


ये होंगे निर्माण कार्य
कार्य - तालबेहट - महरौनी
ओवरहेड टैंक - 02 - 02
स्वच्छ जलाशय - 02 - 02
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट - 7.75 एमएलडी - 3.50 एमएलडी
पाइपलाइन - 36.92 किलोमीटर - 30 किलोमीटर
निर्माण लागत - 55.28 करोड़ - 41.31 करोड़
लाभान्वित आबादी - 14177 - 15911

नगर पंचायत तालबेहट, महरौनी में पेयजल परियोजना का कार्य जल्द शुरू होगा। निविदाएं खोली जा रही हैं। इसके बाद अन्य प्रक्रिया पूर्ण होने पर अक्तूबर से कार्य शुरू कराया जाएगा। - मुकेश पाल, अधिशासी अभियंता, जल निगम, शहरी इकाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed