फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drinking water crisis will be resolved in five localities after 20 years, thirst of 33 thousand population will be quenched

Lalitpur News: पांच मोहल्लों में 20 साल बाद दूर होगा पेयजल संकट, 33 हजार आबादी की बुझेगी प्यास

Fri, 15 Mar 2024 03:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis will be resolved in five localities after 20 years, thirst of 33 thousand population will be quenched
सबहेड - पेयजल परियोजना का काम पूरा, किया जा रहा परीक्षण, दो सप्ताह में शुरू होगी नियमित आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के मोहल्ला नेहरूनगर सहित पांच मोहल्लों में बीस साल बाद पेयजल संकट दूर हो जाएगा। पेयजल परियोजना का काम पूरा हो गया है। अब परीक्षण का काम शुरू हो गया है। दो सप्ताह में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इससे 6664 परिवारों की 33 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा।
नेहरूनगर, सिद्दनपुरा, जुगपुरा, चांदमारी समेत सिविललाइन के कुछ हिस्से की लगभग 33 हजार की आबादी पानी के संकट से जूझ रही थी। यहां पर गर्मियों में ही नहीं सर्दियों व बारिश में भी पानी की समस्या थी। अधिकांश लोग हैंडपंप से पानी जुटा रहे थे। गर्मियों में हैंडपंप भी साथ छोड़ देते थे। ऐसे में अधिक दूर से पानी लाना पड़ता था। अधिकांश परिवारों का आधा समय पानी जुटाने में ही बीत जाता था। समस्या को दूर करने के लिए अमृत योजना के अंतर्गत 46.24 करोड़ की नेहरूनगर पेयजल योजना तैयार की गई थी। इसमें दो टंकी का निर्माण, घर-घर पानी पहुंचाने के लिए 72 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाई जाने की सुविधा की गई थी। योजना का निर्माण कार्य 2019 में शुरू किया गया था, इसे वर्ष 2022 में पूर्ण होना था, लेकिन तय समय पर कार्य शुरू नहीं किया गया था। अब पेयजल परियोजना का कार्य पूर्ण हो गया है। वर्तमान में आपूर्ति शुरु कर लीकेज को ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
फैक्ट फाइल
परियोजना की लागत - 44 करोड़
निर्माण शुरू वर्ष - 2019
कार्य पूर्ण समय - 2022
योजना से कनेक्शन - 6664
लाभान्वित आबादी - 33320
पाइपलाइन की लंबाई - 72 किलोमीटर
आपूर्ति को टंकी - 02
---
नेहरू नगर नगर समेत अन्य क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए टेस्टिंग का कार्य चल रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके बाद पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मुकेशपाल सिंह, परियोजना प्रबंधक, निर्माण इकाई नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed