फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drinking water crisis for 1,200 families in Talabpura to be resolved.

Lalitpur News: तालाबपुरा के 1200 परिवारों का दूर होगा पेयजल संकट

Sun, 20 Sep 2026 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis for 1,200 families in Talabpura to be resolved.
ललितपुर। जल निगम ने मोहल्ला तालाबपुरा में पायलट प्रोजेक्ट योजना शुरू की है। इस योजना से 7500 आबादी को 24 घंटे पेयजलापूर्ति की जाएगी। यह कार्य लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

यह योजना नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 तालाबपुरा द्वितीय में लागू होगी। इसमें 1200 से अधिक परिवारों को पेयजल आपूर्ति देने का लक्ष्य है। इस योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने के लिए 10 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जा रही है। यह लाइन गलियों और मुख्य सड़कों पर डाली जाएगी। जल निगम के प्रस्ताव को शासन से वर्ष 2023 में स्वीकृति मिली थी। इसका कार्य वर्ष 2024 में टेंडर प्रक्रिया के बाद शुरू हुआ था। परियोजना में पाइपलाइन बिछाने, दो ओवरहेड टैंक और एक सीडब्ल्यूआर का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन

जल संस्थान परिसर में सीडब्ल्यूआर का निर्माण पूरा हो चुका है। एक ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। कार्यदायी संस्थान ने मोहल्ला तालाबपुरा के डोंड़ाघाट में पाइपलाइन डालने का काम शुरू कर दिया है। इससे सात सौ परिवारों के साढ़े चार हजार लोगों को 24 घंटे पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य में विलंब और समाधान
यह कार्य इस वर्ष जून में पूरा होना निर्धारित था। लेकिन अमृत-2 योजना की पाइपलाइन के कार्य के चलते इसमें देरी हुई। विभागीय अधिकारियों में अब अमृत योजना से हटकर अलग से पेयजल लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। इससे योजना का लाभ मोहल्लेवासियों को जल्द मिल सकेगा। इस योजना से तालाबपुरा क्षेत्र में पेयजल संकट पूरी तरह से दूर हो जाएगा।


इनसेट
पायलट प्रोजेक्ट में यह हो रहा निर्माण कार्य
ओवरहेड टैंक - 02
स्वच्छ जलाशय - 1, 600 किलोलीटर
डिस्ट्रीब्यूशन लाइन - 11.63 किलोमीटर
-पेयजल गृह संयोजन-1213 नग
कोट
पायलट प्रोजेक्ट योजना के तहत मोहल्ला तालाबपुरा में पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इस योजना से मोहल्ले में लगभग सात सौ परिवारों को चौबीस घंटे पेयजलापूर्ति की जाएगी।-अवनीश मिश्रा, सहायक अभियंता, जल निगम शहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed