फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   drange current fish after that his dead

मछली पकड़ने को नाले में करंट फैलाया और खुद उतरा मौत

Sun, 08 Sep 2019 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
drange current fish after that his dead
ललितपुर। शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में विभिन्न क्षेत्रों में दो महिलाओं व बालक समेत छह लोगों की मौत हो गई। थाना बार के ग्राम बरौदाडांग में मछली पकड़ने के लिए बिजली का करंट फैलाकर नाले में उतरने से करंट लगने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना बार के ग्राम बरौदाडांग निवासी पप्पू (22) पुत्र परम कुशवाहा शनिवार को गांव में ही नाले में मछली पकड़ने के गया था। मछली पकड़ने के लिए उसने नाले में बिजली का करंट फैला दिया था और कुछ देर बाद मछली पकड़ने के लिए वह करंट से प्रवाहित नाले में उतर गया, जिससे उसकी करंट लगने से मौत हो गई। घटना करीब दोपहर डेढ़ बजे की है। घटना की सूचना मिलने पर थाना बार पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि पप्पू की मौत नाले में करंट लगने से हुई है।
विज्ञापन

थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम छपरट निवासी शारदा (30) पत्नी अच्छेलाल शुक्रवार की देर रात अपने घर में कमरे में सो रही थी कि देर रात करीब दो बजे जहरीले कीड़ा ने उसे काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे पहले तो आसपास के गांव में झाड़फूंक को ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार थाना जखौरा के ग्राम छिपाई के मजरा पटला निवासी महिला रामकली पत्नी हरचरन में खेत से लौट रही थी कि सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार थाना तालबेहट के ग्राम खांदी निवासी अजय (10) पुत्र बब्लू को भी सांप ने डस लिया, जिससे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना मड़ावरा के ग्राम सिमिरिया निवासी भागवती (30) पत्नी अशोक कुमार ने शनिवार की दोपहर में अज्ञात कारणों के चलते घर में रखी जहरीली दवा का सेवन कर लिय, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। खेत पर काम कर लौटे पति ने उसे इस हालत में देखा तो वह उसे लेकर मड़ावरा स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ललितपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बनियाना निवासी गोवर्धन (50) पुत्र चैने अपने एक रिश्तेदार बहादुरपुर निवासी इंद्रपाल के साथ बाइक से शनिवार की सुबह आठ बजे गांव से कुछ दूर अपने खेत पर जा रहा था कि कुछ दूर पहुंचने पर रास्ते में ही सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे गोवर्धन व इंद्रपाल बाइक समेत दूर जा फिंके और गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि, दूसरा बाइक चालक बाइक लेकर भाग गया। राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिस पर परिजन उसे लेकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने गोवर्धन को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल इंद्रपाल को भर्ती कर का चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed