फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dowry harassment case against in-laws

Lalitpur News: ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Sun, 04 Aug 2024 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against in-laws
ललितपुर। युवती ने मायके से दहेज न लाने पर ससुरालीजनों पर मारपीट करने और चाचा ससुर से अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति सहित सात ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी अंतर्गत एक ग्राम निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी इसी साल थाना बानपुर अंतर्गत एक ग्राम निवासी युवक से हुई थी। उसका पति सरकारी कर्मचारी है। शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। दूसरी बार जब वह ससुराल गई तो पति और मामी सास ने चाचा ससुर या अन्य के साथ गलत संबंध बनाने का दबाव बनाया। उसका चाचा ससुर घर आने लगा। पानी के बहाने से उसका हाथ पकड़ता और अपशब्द कहता। विरोध किया तो मामी सास ने फोन पर उसे धमकी दी। ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। 21 जून को जब वह अपनी ससुराल में थी तो आरोपी चाचा ससुर आया और बुरी नियत से हाथ पकड़ लिया। विरोध किया तो गाली गलौज कर धमकी दी। 22 जून को उसके पति व अन्य ससुरालीजनों ने दहेज की मांग की। मना करने पर तलाक की धमकी दी। इसकी सूचना उसने अपने भाइयों को दी तो वह उसकी ससुराल पहुंचे। यहां आरोपियों ने गाली-गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed