फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dossiers will be prepared village-wise, complete preparation will be done for land and disputes

Lalitpur News: ग्रामवार होगा डोजियर तैयार, भूमि व वादों की होगी पूरी तैयारी

Mon, 18 Aug 2025 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Dossiers will be prepared village-wise, complete preparation will be done for land and disputes

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। सदर तहसील में ग्रामवार डोजियर तैयार करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है, इसके लिए लेखपाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें प्रत्येक गांव के भूमि का ब्योरा, लंबित विवाद व कारणों को दर्ज किया जाएगा। इसमें ग्रामीण इलाकों के भूमि विवादों की शिकायतोंं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।



सदर तहसील में ग्रामवार डोजियर तैयार करने के लिए सभी कानूनगो व लेखपालों को निर्देश जारी किए गए हैं। इससे तहसीलस्तर पर आने वाले भूमि विवाद का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक गांव की भूमि का ब्योरा के साथ किस भूमि पर किस न्यायालय में वाद लंबित है, उनकी जानकारी होगी। साथ ही इस प्रक्रिया में भूमि संबंध में न्यायालयों के फैसलों पर नजर रखकर उन्हें समय से दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


बताते चलें कि वर्तमान में कई भूस्वामी न्यायालय में लंबित वादों की शिकायत तहसील दिवस व अन्य अधिकारियों के पास देते हैं। जिसके लिए जांच कराई जाती है। बाद में पता चलता है, कि वाद न्यायालय में लंबित है। नई प्रणाली में ऐसे प्रार्थनापत्रों की जांच के लिए अलग से राजस्वकर्मियों टीम गठन व जांच में समय बबार्द नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------------

तहसील के सभी राजस्व ग्रामों का डोजियर तैयार किया जा रहा है। इसमें ग्राम पंचायतों की सभी भूमियों व विवादों को दर्ज किया जाएगा। जिससे समस्याओं का जल्द निस्तारण हो सके।



मनीष कुमार उपजिलाधिकारी सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed