फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Donating food to Jain monk is an excellent deed: Acharyashri

जैन साधु को आहारदान उत्कृष्ट कार्य : आचार्यश्री

Fri, 11 Jul 2025 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Donating food to Jain monk is an excellent deed: Acharyashri
- अटामंदिर में आचार्यश्री निर्भय सागर का चल रहा है ससंघ चर्तुमास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आचार्य श्री निर्भयसागर ने जैन दर्शन में गुरुपूर्णिमा की महिमा बताई। उन्होंने कहा गुरु के माध्यम से ही धर्म का बोध होता है। गुरु अपने आप में पूर्ण मां है, यह स्वयं पूर्णिमा शब्द कहता है। सच्चा गुरु वही है जो शिष्य को अनर्थ से बचाए और परमार्थ में लगाए। असंयम से संयम में, भोग से योग में, राग से वैराग्य में, आधुनिकता में ले जाए। गुरु को ब्रह्म इसलिए कहते हैं क्योंकि गुरु ही शिष्य के जीवन का अच्छा सृजन करते हैं। गुरु ही शिष्य के पापों और दुखों का संहार करते हैं। गुरुपूर्णिमा पर आहारदान श्रावक के लिए श्रेष्ठ दान बताते हुए आचार्यश्री ने कहा इस दिन जो गुरु को आहारदान देता है, उसको असीम पुण्य का संचय होता है और पाप धुलते है। गुरुपूर्णिमा पर पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर में आचार्यश्री की अष्टमंगल द्रव्यों से पूजन हुई, पादप्रक्षालन किया गया। आचार्यश्री निर्भयसागर महाराज ससंघ की आहारचर्या हुई, जिसमें आचार्यश्री को आहारदान का पुण्यार्जन अनिल कुमार, अक्षय अलया परिवार को मिला, जहां सैकड़ों की संख्या में श्रावको ने आहार दान कर पुण्य अर्जन किया। आचार्यश्री के दर्शनार्थ भारी संख्या में अनेक भक्तगण श्रावक ललितपुर पहुंचे, जहां उन्होंने आशीर्वाद ग्रहण किया। नगर में आचार्य श्री निर्भयसागर महाराज का जैन अटामंदिर में चातुर्मास शुरू हो गया है, आचार्यश्री संघ में मुनि शिवदत्त सागर महाराज, मुनि सुदत्त सागर महाराज, मुनि भूदत्त सागर महाराज मुनि पदमदत्त सागर महाराज, मुनि वृषमदत्त सागर महाराज, शुल्लक चन्ददत्त सागर महाराज एवं श्रीदत्तसागर महाराज विराजमान हैं, जिनके माध्यम से अपूर्व धर्मप्रभावना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed