{"_id":"57fd3bb24f1c1b266c28e281","slug":"domestic-cylinders-being-used-for-commercial-purposes","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू सिलेंडरों का हो रहा व्यवसायिक इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू सिलेंडरों का हो रहा व्यवसायिक इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
lpg news lalitpur
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके अलावा रिफिलिंग का भी कारोबार खूब फलफूल रहा है।
तेल कंपनियों ने रियायती दरों पर मिलने वाले घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग रोकने के उद्देश्य से बाजार रेट पर व्यवसायिक गैस सिलेंडर उतारे हैं। लेकिन, बड़ी संख्या में दुकानदार व होटल मालिक घरेलू सिलेंडरों का इस्तेेमाल व्यवसाय में करते हैं। हालांकि सड़क किनारे के दुकानदार लोगों की नजरों से बचाने के लिए चोरी छिपे घरेलू सिलेंडरों का दुरुपयोग कर रहे हैं, जबकि अन्य जगहों पर ऐसा नहीं है। घरेलू सिलेंडर का दुरुपयोग यही तक सीमित नहीं है। कुछ दुकानदार इसकी रिफिलिंग कर छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर बेच रहे हैं। वहीं, कुछ कारोबारी चार पहिया वाहनों की टंकी में रिफिलिंग कर रहे हैं। जिससे कई स्कूल वाहन भी फर्राटा भर रहे हैं। जिस पर विभाग की नजर नहीं है। वर्तमान में यह कारोबार खूब फलफूल रहा है। नगर के ह्दय स्थल घंटाघर, जगदीश मार्केट, तालाबपुरा आदि इलाकों में रिफिलिंग का कारोबार आसानी से देखा जा सकता है। नागरिकों का कहना है कि यदि घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग के धंधे पर रोक नहीं लगाई गई तो कभी भी कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। विशेषकर स्कूली वाहनों में गैस रिफिलिंग पर अंकुश लगाने की जरूरत है।
घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिलिग और उनके व्यवसायिक इस्तेमाल रोकने के लिए समय-समय पर कार्रवाई की जाती हैं। यदि घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग पाया जाता है तो छापामार कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार
पूर्ति निरीक्षक ललितपुर।