फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dogs eating remains near pyre at cremation ground in Lalitpur

लाश बनी कुत्तों का निवाला: श्मशान घाट में चिता की राख पर दिखे कुत्ते, वायरल वीडियो देख अधिकारी बोले- ये तो...

Sat, 02 Aug 2025 09:09 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 02 Aug 2025 09:09 PM IST
सार

कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि कुत्ते शव के अवशेष या आग से जलकर राख होने से बची हुई हड्डी को खा रहे हैं। 

विज्ञापन
Dogs eating remains near pyre at cremation ground in Lalitpur
श्मशान घाट में चिता की राख पर अवशेष खाते कुत्ते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के बाद चिता की राख पर एक साथ चार-पांच कुत्ते संदिग्ध वस्तु खाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद श्मशान को लेकर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। वीडियो यूपी के ललितपुर शहर के मोहल्ला गांधीनगर के पास निर्मित श्मशान घाट का बताया जा रहा है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन ने इस वीडियो को सात-आठ साल पुराना बताया है। 

विज्ञापन

मानवता हुई शर्मसार
ललितपुर में नगर पालिका के विभिन्न मोहल्लों में श्मशान घाट हैं, यहां लोग अपने प्रियजनों को अंतिम विदाई देते हैं। नगर पालिका ने इन श्मशान घाट पर सुरक्षा के लिए चौकीदार नियुक्त कर रखे हैं। लेकिन इन दिनों गांधीनगर में स्थित श्मशान घाट का ऐसा वीडियो सुर्खियों में है, जोकि मानवता को शर्मसार कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला नहीं करता वीडियो की पुष्टि
इस वीडियो में एक चिता की राख पर एक साथ चार से पांच कुत्तों का झुंड कुछ संदिग्ध वस्तु को खा रहे हैं और यहां अंतिम संस्कार के दौरान शव व अस्थियों की सुरक्षा की पोल खोल रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

वीडियो पुराना तो क्यों नौकरी से हटाया गया चौकीदार
कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि कुत्ते शव के अवशेष या आग से जलकर राख होने से बची हुई हड्डी को खा रहे हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय सभासद व अन्य लोगों से जानकारी की गई। जिसमें बताया कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। लेकिन, श्मशान घाट में तैनात चौकीदार हटाने की हुई कार्रवाई को लेकर नगर पालिका सवालों के घेरे में आ गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह वीडियो काफी वीडियो पुराना है। जबकि सभासद द्वारा दिए गए पत्र में 30 से 31 जुलाई की बात होने की बात की जा रही है।

अधिकारी का बयान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा श्मशान घाट का वीडियो पुराना है। कुछ लोग पुराना वीडियो वायरल कर रहे हैं। सभासद व अन्य लोगों ने इस तरह की घटना होने से इंकार किया है। -दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed