{"_id":"5fcfd0c48ebc3ecfd16f038d","slug":"docter-died-misteriously-lalitpur-news-jhs183004136","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
hospital 1.jpg
- फोटो : hospital 1.jpg
बार/ललितपुर। कस्बा बार में एक आकांक्षा क्लीनिक संचालित कर रहे निजी चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चिकित्सक बेसुध हालत में घर के कमरे में पड़ा मिला था, मुहल्लेवालों की सूचना पर पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई थी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। चिकित्सक के शरीर पर जलने के निशान मिले हैं, नाक से खून भी निकल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पश्चिम बंगाल में उसके परिजनों को सूचना दी।
पश्चिम बंगाल के थाना गोपाल नगर हाल ललितपुर जिला के कस्बा बार निवासी गौतम मलिक (45) पुत्र गगन मलिक करीब 30 वर्षों से कस्बे में आकांक्षा क्लीनिक (चांदसी डॉक्टर) के नाम से क्लीनिक चला रहा था। वह कस्बे की दिनेरिया कॉलोनी में किराये के कमरे में अकेला ही रहता था, उसके परिजन पश्चिम बंगाल में रहते हैं। सोमवार को स्थानीय लोगों ने उसे बाजार में सब्जी खरीदते देखा था, इसके बाद से वह घर से बाहर नहीं दिखाई दिया। मंगलवार को दोपहर में एक व्यक्ति उसके घर पहुंचा और बाहर से आवाज लगाई, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खुला होने के कारण वह व्यक्ति कमरे में गया तो देखा कि वहां चांदसी चिकित्सक बेसुध अवस्था में पड़ा था, यह देख उसने मोहल्लेवालों को बताया और मोहल्लेवालों ने इसकी सूचना बार थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के शरीर पर जले के निशान मिले हैं, उसकी नाक से खून निकल रहा था। बार पुलिस ने उसके मोबाइल से मिले नंबरों से पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी है।
---------------
चिकित्सक की मौत का मामला सामने आया है। उसके परिजनों से संपर्क किया गया, उसकी पुत्री ने बताया कि दो दिन से उसके पापा किसी बात से नाराज चल रहे थे और बात नहीं कर रहे थे। उसके परिवारजन फ्लाइट से पश्चिम बंगाल से आ रहे हैं।
विज्ञापन
अंजनी कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बार।