फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DM-SP heard people's complaints on Sampoorna Samadhan Diwas

Lalitpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी लोगों की शिकायतें

Sun, 16 Nov 2025 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
DM-SP heard people's complaints on Sampoorna Samadhan Diwas
- 120 में 19 का मौके पर हुआ निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सत्यप्रकाश और एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने लोगों की शिकायतों को सुना और संबंधित विभागों को शीध्र गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। समाधान दिवस में 120 शिकायतें आई। जिसमें 19 का निस्तारण किया। शेष शिकायतों का निस्तारण करने को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी के संपूर्ण समाधान दिवस में आने की जानकारी के चलते सुबह से ही भारी संख्या में फरियादी तहसील में आ गए थे। जिलाधिकारी के आते ही लोगों ने अपने-अपने शिकायती पत्र देकर समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से समस्याओं के तय सीमा में दोनों पक्षों की मौजूदगी में निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निस्तारण में कोताही बरतने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए विभाग बार पूर्व में निस्तारित शिकायती पत्रों की समीक्षा भी की। एक दिव्यांग महिला द्वारा दिव्यांग पेंशन खाते में न आने की शिकायत की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी से मौके पर ही शिकायकर्ता का आधार ऑथेंटिकेशन करवाकर पेंशन आने का निर्धारित समय भी बताया। जिलाधिकारी ने दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था और निराश्रित महिला पेंशन से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि आगामी सभी संपूर्ण समाधान दिवसों में कैंप लगाकर मौके पर ही लाभार्थियों का आधार सीडिंग व ऑथेंटिकेशन, केवाईसी की औपचारिकताएं पूर्ण कराए, जिससे पेंशन अवरुद्ध न हो। तालबेहट राजमार्ग पर टेकरी कट पर अत्यधिक दुर्घटनाएं होने के कारण ब्लैक स्पॉट घोषित कर साईनेज आदि लगवाए जाने की मांग पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 35, विकास विभाग 8, पुलिस विभाग 22, विद्युत विभाग 2, तहसील प्रशासन से जुड़े 42, तथा अन्य मामलों में 11 प्रार्थना पत्र मिलाकर 120 शिकायतें दर्ज की गईं। जिसमें 19 का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान एसपी मोहम्मद मुश्ताक, सीडीओ शेषनाथ चौहान, एसडीएम अभिजीत सिंह आदि सहित अन्य विभागों के जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed