{"_id":"6478f16cbace16d74a0b73d6","slug":"dm-sought-clarification-from-cvo-in-amjhara-cattle-shelter-case-lalitpur-news-c-11-1-107217-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अमझरा गोवंश आश्रय स्थल प्रकरण में डीएम ने सीवीओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अमझरा गोवंश आश्रय स्थल प्रकरण में डीएम ने सीवीओ से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
पशु गणना रिपोर्ट और निरीक्षण आख्या में पशुओं की संख्या में अंतर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अमझरा गोवंश आश्रय स्थल पर पशुओं की संख्या में गोलमाल पर डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। इस गोलमाल का खुलासा तब हुआ सीवीओ ने अपनी रिपोर्ट में आश्रय स्थल में पशुओं की संख्या गणना रिपोर्ट से कम दर्ज कर दी।
अमझरा घाटी गोवंश आश्रय स्थल की 17 मई 2023 की पशुगणना रिपोर्ट में सीवीओ ने पशुओं की संख्या 7130 बताई। इसके बाद उन्होंने 24 मई 2023 को गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने वहां मौजूदा पशुओं की संख्या को 5551 बताया। इन दोनों रिपोर्ट में 1579 पशुओं की संख्या का अंतर आ रहा है। सीवीओ की यह रिपोर्ट वायरल हो गई। अब डीएम ने पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए सीवीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।